फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ई रिक्शा पंजीकरण पर लगाई रोक

ई रिक्शा पंजीकरण पर लगाई रोक

Mon, 10 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
ई रिक्शा पंजीकरण पर लगाई रोक
वाराणसी। परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते सड़कों पर क्षमता से ज्यादा ई रिक्शा दौड़ रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। यातायात पुलिस ने संभागीय परिवहन अधिकारी को पत्र लिखकर क्षमता से ज्यादा पंजीकरण पर आपत्ति जताई है। यातायात पुलिस की आपत्ति के बाद जिलाधिकारी ने पंजीकरण रोकने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन

23 जून 2018 को यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ई रिक्शा संचालन को नियमित करने और पांच हजार ई रिक्शा सड़क पर होने के बाद पंजीकरण रोकने को कहा था। मगर, इसके बाद भी पंजीकरण जारी रहा और नवंबर महीने तक 6158 ई रिक्शा पंजीकृत कर दिए गए। ट्रैफिक पुलिस ने परिवहन विभाग की पंजीकरण पर आपत्ति जताते हुए नए रजिस्ट्रेशन बंद करने को कहा है। इस पर जिलाधिकारी ने ई रिक्शा के रूट निर्धारण और तय रूट पर नए पंजीकरण रोकने का निर्देश दिया है। उधर, आरटीओ आरपी द्विवेदी ने बताया कि पंजीकृत ई रिक्शा का रूट निर्धारण किया गया है और निर्धारित रूट पर ई रिक्शा का पंजीकरण रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed