फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   समय सीमा बढ़ाए जाओ और काम को लटकाए रहो

समय सीमा बढ़ाए जाओ और काम को लटकाए रहो

Mon, 22 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
समय सीमा बढ़ाए जाओ और काम को लटकाए रहो
वाराणसी। पहले से लेट लतीफ हो चुकी परियोजनाओं के लिए तय की गई समयसीमा एक बार फिर पूरी होने वाली है। ज्यादातर परियोजनाओं की स्थिति पहले जैसी ही है और उन्हें 30 अक्टूबर की समयसीमा में पूरी करने की चुनौती है। रिंग रोड, बाबतपुर फोरलेन, महिला अस्पताल के नए भवन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित कई परियोजनाएं अब भी अधूरी पड़ी है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि 30 अक्टूबर की समयसीमा पर परियोजनाएं पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

-------------------
रिंग रोड फेज-1
संदहा से हरहुआ के बीच 16 किलोमीटर लंबी रिंग रोड परियोजना को 15 जून को पूरा होना था। इसकी समय सीमा तीन बार बढ़ाई गई। पहले 15 सितंबर और उसके बाद समयसीमा बढ़ाकर 30 अक्तूबर कर दी गई। अभी भी 13 फीसदी काम शेष है। 9 दिन में इसे पूरा कराना आसान नहीं है। रिंग रोड की फिनशिंग और गाजीपुर, आजमगढ़ और जौनपुर लिंक मार्ग को तैयार किया जाना बाकी है।
विज्ञापन

-----------------------------
बाबतपुर फोरलेन
इसी तरह बनारस से जौनपुर वाया बाबतपुर 63 किलोमीटर लंबी फोरलेन की समय सीमा भी तीन बार बढ़ाई गई है। मगर काम 90 फीसदी ही पूरा हो पाया है। दो जगहों पर फ्लाईओवर के एक तरफ का निर्माण अधूरा है। इस प्रोजेक्ट की लागत 806 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
महिला अस्पताल का भवन
महिला चिकित्सालय में 100 शैय्यायुक्त मैटरनिटिंग विंग का काम भी लगातार समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। बीस फीसदी काम अभी बाकी है। लंबे समय से सिविल और इलेक्ट्रिकल इकाई के ठेकेदारों के बीच विवाद की वजह से काम बाधित हुआ। नौ दिन में काम पूरा करना चुनौती है।

-----------------------------
इन कार्यों की समय सीमा अब और नहीं बढ़ाई जाएगी। 30 अक्तूबर तक इन परियोजनाओं को पूरा करना होगा। प्रतिदिन काम की समीक्षा की जा रही है। कार्यदायी संस्थाओं को दो शिफ्टों में काम पूरा करने को कहा गया है।
- दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed