{"_id":"5bbe5ea7867a55285b78022e","slug":"161539202727-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर पिटाई कर की फायरिंग, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विरोध पर पिटाई कर की फायरिंग, बाल-बाल बचा
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत कर्माजीतपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर मंगलवार की रात हिमांशु मिश्रा की पिटाई के बाद हमलावरों ने फायरिंग कर दी। संयोग से गोली बाइक के स्टैंड में जा लगी और हिमांशु बाल-बाल बच गया। लंका पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। हिमांशु की तहरीर पर कर्माजीतपुर निवासी कई मामलों में वांछित आशीष यादव और राजू सहित दस अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कर्माजीतपुर क्षेत्र स्थित महामना नगर निवासी हिमांशु मिश्रा मंगलवार की रात 10 बजे सुंदरपुर से अपने घर बाइक से लौट रहा था। हिमांशु के अनुसार कुछ लोग कुछ युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे। उसने इसका विरोध किया तो शराब के नशे में धुत युवक उसे पीटने लगे। बाइक स्टार्ट कर वो भागा तो आशीष यादव ने फायरिंग कर दी। किसी तरह से जान बचा कर वो घर पहुंचा और परिजनोें को आपबीती सुनाई। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि पुराने विवाद की रंजिश में मारपीट हुई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।