फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पांच साल से नहीं उपयोग किया जा रहा था कुएं का पानी

पांच साल से नहीं उपयोग किया जा रहा था कुएं का पानी

Wed, 10 Oct 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पांच साल से नहीं उपयोग किया जा रहा था कुएं का पानी
वाराणसी। जैतपुरा थाना अंतर्गत बघवानाला स्थित जिस कुएं में बुजुर्ग काशी राजभर, उनके बेटे अनिल और पोते गोविंद की मौत हुई, उसके पानी का पिछले पांच साल से उपयोग नहीं किया जा रहा था। वर्षों पुराने कुआं अत्यधिक गहरा होने के कारण उसकी सफाई भी नहीं हो पा रही थी। हालांकि कुएं का उपयोग न होने के बावजूद उसे ढंका नहीं गया था। इस बीच काशी के परिजन और मुहल्ले के लोग रात भर कुएं के इर्दगिर्द ही मौजूद रहे।
विज्ञापन

बघवानाला में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद उनके परिजनों के साथ ही मुहल्ले के लोग भी गमगीन दिखे। काशी के दो बेटे सियालाल और अनिल था। सियालाल मुंबई में बहन के पास रहता है। मजदूरी करने वाले अनिल की पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रियंका का कहना था कि उसके दोनों बच्चों और उसकी जिंदगी अब किसके सहारे कटेगी। अनिल तैरना नहीं जानते थे फिर भी न कुएं में क्यों कूद गए। प्रियंका का रोना देख उसे ढांढस बंधाने आई मुहल्ले की महिलाओं की हिम्मत भी जवाब दे जा रही थी। उधर, गोविंद के पिता राधेश्याम, उसकी मां बिटुना, दोनोें भाईयों और एक बहन की हालत भी बेसुधों जैसी थी। पूरा मुहल्ला सभी को ढांढस बंधाने में जुटा हुआ था औ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed