{"_id":"5b96c3ca867a557f5f4191d2","slug":"161536607178-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ सपा का हल्लाबोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ सपा का हल्लाबोल
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर/भदोही/औराई। बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपाजनों ने सोमवार को जिले की तीनों तहसीलों पर हल्ला बोला। जुलूस की शक्ल में पहुंचे सपाजनों ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान हो गया है। अंत में 21 सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम और तहसीलदार को दिया गया। सपा के समर्थन में रालोद ने भी तहसील में धरना देकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञानपुर नगर में जुलूस निकालने के बाद तहसील में सपाजनों ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा आरएसएस के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। जातिवाद और सांप्रदायिकता का माहौल बनाकर सूबे में आपातकाल जैसी स्थिति बना दी गई है। मजदूर, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। सपा की 21 प्रमुख मांगों में महिलाओं की सुरक्षा, ध्वस्त कानून व्यवस्था, किसानों का गन्ना बकाया, कर्जमाफी, बेरोजगारों को रोजगार, बेवजह उत्पीड़न, समाजवादी पेंशन को बंद करने, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती दरें रोकना, महंगाई पर लगाम लगाने, मेधावियों को लैपटॉप देने समेत अन्य रहीं। अंत में तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। इसी तरह जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव, मुख्तार हाशमी, मनोज यादव ने संबोधित किया। मौके पर ओम उमेश बिंद, दीनानाथ यादव, राजाराम बिंद, महेंद्र यादव, जिलाजीत पाल, अजीत सिंह, दानिश सिद्दीकी, वजीर आलम, सुरेश यादव आदि रहे। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार बिंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सपा के समर्थन में महंगाई के खिलाफ धरना दिया। सरकार पर जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाया। मौके पर अनिल कुमार, अंकेश कुमार, राकेश कुमार, प्रेमशंकर यादव आदि रहे। भदोही संवाददाता के अनुसार महंगाई के खिलाफ सपाजनों ने भदोही तहसील में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों से गरीब, मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान सब परेशान हैं। पेट्रोल डीजल की महंगाई से जरूरी चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिसकी ओर सरकार का ध्यान नहीं है। मौके पर पूर्व विधायक जाहिद बेग, पूर्व प्रमुख विकास यादव, डॉ. आरके पटेल, चेयरमैन विजय सोनकर, संतोष यादव, हसनैन अंसारी, अलीशेर खां, शोभनाथ यादव, पन्नालाल यादव, गुलाब राइन, टोनी मंसूरी आदि रहे। औराई संवाददाता के अनुसार महंगाई के खिलाफ पूर्व विधायक मधुबाला पासी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने औराई तहसील में धरना दिया। मांगों का ज्ञापन एसडीएम अभय कुमार पांडेय को दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सूबे में महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है। बढ़ती मंहगाई से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। सत्ता के नशे मे भाजपा सरकार संवेदन शून्य हो गई है। अध्यक्षता झल्लूराम बिंद और संचालन बैजनाथ यादव ने किया। इस मौके पर सपा नेता राजेंद्र एस बिंद, प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, रीता वर्मा, जितेंद्र यादव, रमेश दद्दा, केश नारायण, नंद कुमार, मंटू सिंह, एबरार अली आदि रहे।
विज्ञापन