{"_id":"5b902b24867a557f6c067c78","slug":"161536174884-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार की नीतियों पर कांग्रेस का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार की नीतियों पर कांग्रेस का हमला
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। तीन सूत्री मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर बुधवार को धमके कांग्रेसजनों ने विरोध-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने राज्यपाल को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा। चेताया कि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुई आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के घोषणा के बाद भी हास्टल चौराहे का नाम शहीद सुलभ उपाध्याय नहीं रखा जा सका। वहीं ग्रामीण अंचलों में भ्रमण कर रहे छुट्टा पशु किसानों की मेहनत की कमाई नष्ट कर रहे हैं। ऐसे में छुट्टा पशुओं के लिए गौशाला बनाया जाए ताकि बर्बाद हो रही फसलों को बचाया जा सके। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। सरकारी कार्यालयों में बगैर सुविधा शुल्क दिए किसी का काम नहीं हो रहा है। देश व प्रदेश में घर से बाहर निकली महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। अपराध में बेतहाशा वृद्धि होती जा रही है, जिसे रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल नजर आ रही है। इस मौके पर जगदीश पासी, सुरेश उपाध्याय, संजीव दूबे, कुलदीप श्रीवास्तव, रामधनी पांडेय, गुलजारी उपाध्याय, लवकुश मिश्र, श्रीप्रकाश उपाध्याय, शारदा सरोज, राजेंद्र मौर्य, निजाम, लालमणि चौरसिया, जान मोहम्मद, मुन्नी तिवारी, संतोष पाल, सुनील कुमार, सत्य प्रकाश, महेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन