फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कांग्रेस के राज में लंबित 99 परियोजनाएं मोदी सरकार ने पूरी कराईं

कांग्रेस के राज में लंबित 99 परियोजनाएं मोदी सरकार ने पूरी कराईं

Sun, 02 Sep 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के राज में लंबित 99 परियोजनाएं मोदी सरकार ने पूरी कराईं
वाराणसी। केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कई ऐसे राजनेता हैं, जो गरीबी क्या होती है नहीं जानते। वे मंच पर दूसरों का लिखा पढ़ते हैं। कांग्रेस के राज में 99 परियोजनाएं लंबित थी जो मोदी सरकार ने पूरी कर्राइं। ये इटली नहीं, हिंदुस्तान है, जहां हर खेत को पानी, हर खेत को बिजली हर हाथ को काम देने के अभियान को मोदी सरकार पूरा करने में लगी है। कुछ लोग सरकार से काम कराने के लिए पुरजे भेजते थे। किसानों की अज्ञानता का लाभ दूसरों ने उठाया।
विज्ञापन

शनिवार को बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में बदलता बनारस कृषक कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पीएम के संसदीय क्षेत्र के काशी विद्यापीठ, आराजीलाइन और सेवापुरी ब्लॉक से पांच हजार किसानों को बुलाया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि राजनाथ की सरकार में धान की खरीदारी हुई थी। उसी प्रकार दलहन और तिलहन की खरीदारी होगी। इसके लिए बुधवार को कैबिनेट में प्रस्ताव लेकर आने वाले हैं।
विज्ञापन

पहले सत्र में 15 किसानों ने सफलता की कहानी सुनाई। इसके अलावा किसानों से मंत्री ने संवाद किया। दूसरे सत्र में कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि से जुड़ी समस्याओं और उसके समाधान के बारे में बताया। केंद्रीय मंत्री ने काशी के सतत विकास पुस्तक का भी विमोचन किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, एमएलसी अशोक धवन, केएन सिंह, सुरेंद्र नारायण सिंह, अवधेश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed