{"_id":"5b5890ee4f1c1b572f8b672f","slug":"161532530926-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान की खबर
Updated Wed, 25 Jul 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन
का रक्तदान शिविर आज
आपका रक्तदान बचा सकता है तीन लोगों की जान
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। कारगिल की लड़ाई में जान गंवाने वाले शहीदों की याद में बृहस्पतिवार (26 जुलाई) को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पूर्वांचल के जिलों में रक्तदान शिविर ‘लहू देश के नाम अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर महादानियों में जबरदस्त उत्साह है। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।
वाराणसी में अमर उजाला और बीएचयू के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर्स लाउंज में शिविर लगेगा। यहां सुबह नौ बजे से रक्तदान शुरू होगा। इसी तरह मऊ, बलिया, गाजीपुर और जौनपुर जिले के जिला अस्पतालों के ब्लड बैंक में सुबह नौ बजे से रक्तदान किया जाएगा। सोनभद्र में राबर्ट्सगंज स्थित ब्लड बैंक और आजमगढ़ में मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक में महादानी रक्तदान करेंगे। भदोही जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही और पीडीडीयू नगर में पूर्व मध्य रेलवे के मंडलीय लोको चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।