{"_id":"5afc87ae4f1c1bd1408b5d65","slug":"161526499246-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के इंजन में फंस घिसटता रहा चौकीदार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के इंजन में फंस घिसटता रहा चौकीदार, मौत
Updated Thu, 17 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कठारी। गंगा स्नान करने भोगांव घाट रहा वृद्ध चौकीदार ट्रेन के इंजन में फंसकर साइकिल समेत तीन सौ मीटर तक घिसटता रहा। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
औराई थाना क्षेत्र के भमौरा गांव निवासी सोमारू हरिजन (70) औराई थाने के चौकीदार थे। वह प्रतिदिन साइकिल से भोगांव घाट गंगा स्नान करने जाते थे। बुधवार को भोर में पांच बजे के आसपास वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट पर माधोसिंह स्टेशन के समीप गेट संख्या 30 पार कर रहे थे। उसी समय वाराणसी से पुणे जा रही ज्ञानगंगा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन के इंजन में चौकीदार साइकिल समेत फंसकर तकरीबन तीन सौ मीटर तक घिसटता चला गया। यह देखकर चालक ने जब तक ट्रेन रोकी तब तक चौकीदार की मौत हो चुकी थी। इसके बाद चालक ने माधोसिंह स्टेशन मास्टर राजेंद्र कुमार को सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी माधोसिंह चौकी इंचार्ज बुद्धि सागर यादव मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।