{"_id":"5aef64ec4f1c1b64098b895c","slug":"161525638380-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव ने तय की वाराणसी परियोजनाओं की समयसीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव ने तय की वाराणसी परियोजनाओं की समयसीमा
Updated Mon, 07 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। प्रमुख सचिव ने शनिवार को वाराणसी में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और मंडलायुक्त सहित अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक में परियोजनाओं की समयसीमा तय की। तय हुआ कि 2014 से शुरू हुई परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए व्यवस्था की जाएगी।
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल को वाराणसी में चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के साथ लखनऊ बुलाया गया था। शनिवार को प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने वाराणसी की एक-एक परियोजनाओं की समीक्षा की। इसमें जल परिवहन और इंटर मॉडल स्टेशन परियोजना को शुरू कराने को लेकर हुई प्रगति पर चर्चा की गई। शहर में बन रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, बाबतपुर-वाराणसी फोरलेन, लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर, रिंग रोड फेज-1, हेरिटेेज वॉक सहित अन्य परियोजनाओं पर चर्चा की गई। इसमें ज्यादातर की प्रगति धीमी होने पर प्रमुख सचिव ने नए सिरे से उनकी समयसीमा तय की है। इसमें ज्यादातर परियोजनाएं वर्ष 2018 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ की बैठक के बाद नए सिरे से परियोजनाओं की समयसीमा तय हुई है। वाराणसी में चल रही परियोजनाओं को पूरा करने के लिए विभागवार समीक्षा कर उनकी समस्याओं को दूर कराया जाएगा।