{"_id":"5aef64ea4f1c1b66098b8655","slug":"161525638378-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में मिलीं खामियां, लिपिक संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में मिलीं खामियां, लिपिक संबद्ध
Updated Mon, 07 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। गड़बड़ी मिलने पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक जाहिद रजा को अगले आदेश तक डीएम कैंप कार्यालय से संबद्ध कर दिया। वैक्सीन की कमी पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
चिकित्सकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ ही अस्पताल में मरीजों-तीमारदारों की सुविधाओं को बेहतर करने की ताकीद की। सफाई और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। बाहर से दवाएं न लिखने की हिदायत दी। कहा कि ऐसा पाया गया तो संबंधित डॉक्टर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि शनिवार को अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ नीता यादव ने दीनदयाल चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर वैक्सीन की कमी सहित अन्य बिंदुओं पर डीएम को रिपोर्ट सौंपी थी।