{"_id":"5aee0a004f1c1b87098b81a2","slug":"161525549568-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक के लिए मुखर हुए चौकीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक के लिए मुखर हुए चौकीदार
Updated Sun, 06 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। चौकीदार अधिकार मोर्चा के बैनर तले जिले के चौकीदारों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा देने समेत अन्य मांगो का ज्ञापन डीएम को सौंपा। चेतावनी दिया कि उनकी मांगो पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेंगे।
संगठन के जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल यादव ने कहा कि 157 वर्ष गुजरने के बाद भी ग्राम चौकीदारों को पुलिस विभाग में उचित वेतनमान नहीं मिला। गावों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के साथ ही रात भर जागकर चौकीदार लोगों को सुरक्षा मुहैया कराते हैं। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में आवाज उठाई कि चौकीदारों को समूह घ का राजकीय कर्मचारी माना जाए। महंगाई के दौर में न तो उन्हें पारिश्रमिक मिल पाता है और न ही सरकार की घोषणाओं के अनुसार कोई अन्य लाभ। उन्हें वर्दी, साफा, बेल्ट, बिल्ला, जूता समेत अन्य जरूरी सामान भी नहीं मिल रहा है। साइकिल रिपेयरिंग का पैसा भी 2015 से अब तक नहीं मिला। 2015 में पंचायत चुनाव की ड्यूटी करने वाले चौकीदारों को अब तक मेहनताना नहीं दिया गया। धरने में गिरधारी लाल, सत्य नारायण, राजेश, संजय, दिलीप कुमार, वंशराज बिंद, राजपति, मिठाई लाल, सुरेश चंद्र, चुम्मन लाल, मुस्तफा अंसारी, वंशराज बिंद, दीनानाथ, झुरू राम यादव, राज बहादुर आदि रहे।