फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कहीं आयोजित की गई रैली तो कहीं मजदूरों की समस्याओं पर हुई चर्र्चा0

कहीं आयोजित की गई रैली तो कहीं मजदूरों की समस्याओं पर हुई चर्र्चा0

Wed, 02 May 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
कहीं आयोजित की गई रैली तो कहीं मजदूरों की समस्याओं पर हुई चर्र्चा0
वाराणसी। जिलेभर में 1 मई को मजदूर दिवस बड़े सम्मान के साथ मनाया गया। कहीं रैली निकाली गई कहीं कार्यक्त्रस्म आयोजित कर मजदूरों के हित में चर्चा करने और काम करने की बात हुई। जगह-जगह हुए आयोजनों में मजदूरों ने भी अपनी व्यथा और अपनी मांगों की आवाज को बुलंद किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस की ओर से मंगलवार को मई दिवस के उपलक्ष में सुबह 9 बजे चितरंजन पार्क से एटक कार्यालय तक एक रैली निकाली गई। रैली में सभी संगठित और असंगठित मजदूर शामिल रहे। जिला अध्यक्ष कामरेड निजामुद्दीन की अध्यक्षता में शिकागो की अमर शहीदों को लाल सलाम के नारों के साथ श्रद्धांजलि दी गई और सभा की गई। सभा को संबोधित करते हुए इंटक के प्रदेश सचिव अजय मुखर्जी ने कहा कि जिस काम के घंटे को लेकर मजदूरों ने उस समय बलिदान देकर अपने अधिकार को सुरक्षित किया था, उसे आज कारपोरेट घरानों के इशारे पर सरकार चुनने में लगी हुई है। उदारीकरण निजीकरण एफडीआई को बढ़ावा देने से श्रमिकों के काम में घंटों की कोई पाबंदी नहीं रह गई है।
विज्ञापन

सभा में मई दिवस पर केंद्र व राज्य सरकार से अवकाश घोषित करने की मांग की गई साथ ही राज्य कर्मचारी बीमा निगम को आजीवन लागू करने वह वृद्धावस्था में इलाज कराने की सुविधा की भी मांग की गई। सभा में यूनियन के महामंत्री सुरेश श्रीवास्तव, वी के दत्ता, संतोष सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय भट्टाचार्य, राजनाथ पांडे, मुन्ना लाल पाल, विजय कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की एक बैठक मजदूर दिवस के उपलक्ष में लोक निर्माण विभाग वरुणा पुल स्थित संघ भवन में आयोजित हुई। राम चंद्र गुप्ता जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मई दिवस के इतिहास वह मजदूरों की मांगों पर चर्चा की गई। इस मौके पर विजय कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री ने शिकागो की घटना का जिक्त्रस् करते हुए मजदूरों की बलिदान को सराहा, साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की भी मांग की। इसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ब्लॉक स्तर पर एक समान ग्रेड पे का लाभ देने, गांव से लेकर शहर तक आशा, मिड डे मील रसोईया के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जीने लायक वेतन देने सहित कई अन्य मांगे हैं।
इस मौके पर 9 सूत्री मांगों को लेकर 11 मई को दिल्ली में ज्ञापन शौंपने पर भी चर्चा की गई। सभा में उमेश बहादुर सिंह, सत्येंद्र बहादुर सिंह, राम चंद्र गुप्ता, विजय कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार यादव, मानिक प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ की ओर से मजदूर दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस दौरान उन्होंने एकता रैली को सफल बनाने के लिए प्रधान डाकघर यूनियन में अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें मजदूर दिवस की विशेषताएं वह इनकी आवश्यकता को लेकर चर्चा की गई। आजाद पार्क वाराणसी में आयोजित रैली में इम्तियाज अहमद, राजेश तिवारी हरीश चंद्र मिश्रा अजय सिंह यादव हरि शंकर यादव अरविंद सिंह राम रतन पांडे सुशांत झा इंद्रमणि तिवारी भूपेंद्र सिंह शिव पूजन, नवीन श्रीवास्तव, अशोक चौबे, शिव नारायण दुबे छोटेलाल नंदलाल प्रसाद भोपाल से निजामुद्दीन चरण सिंह सदानंद देवेंद्र सिंह कमलेश कुमार जय प्रकाश जय नारायण रामबचन मौर्य आदि उपस्थित रहे।
भारतीय जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से श्रमिक दिवस पर तेलियाबाग में 11 बजे से एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारों के मूल समस्याओं चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं उनके हितों की रक्षा पर विचार किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश आजाद, पायल, लक्ष्मी, सोनी, डॉ माधुरी श्रीवास्तव सहित कईलोग उपस्थ्ति रहे।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से एम मई को मजदूर दिवस भिखारीपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास मनाया गया। इस दौरान एक सभा का आयोजन हुआ, जिसमें सभी कर्मचारियों ने मजदूरों के त्याग और बलिदान को आहुति दी। सभा को संबोधित करते हुए सभा अध्यक्ष आर के वाही ने कहा कि आज ही के दिन मजदूरों ने अपने अधिकारों को बरकरार रखने के लिए एकजुटता दिखाई। भारत सरकार ने कर्मचारियों का पेंशन बंद कर दिया है जो मजदूरों के ऊपर बहुत बड़ा कुठाराघात है। इसके लिए जबरदस्त लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। इस मौके पर माया शंकर तिवारी, ए के श्रीवास्तव, विकास, अमित, आनंद बादशाह सिंह मोहम्मद यूसुफ संतोष मनीष रजनीश अंकुर पांडे सहित बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed