फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एफआईआर वापस नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे0

एफआईआर वापस नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे0

Mon, 26 Mar 2018 02:31 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर वापस नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे0
वाराणसी। नगर निगम की कार्यकारिणी चुनाव से पहले शुक्रवार को हुए बवाल के लिए विपक्ष ने महापौर को आड़े हाथ लिया है। कहा, बैठक को सुनियोजित तरीके से स्थगित किया गया। चेतावनी दी कि जब तक पार्षदों पर दर्ज की गई एफआईआर वापस नहीं की जाती, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। जरूरत पड़ी तो सड़क से संसद तक भी लड़ाई लड़ी जाएगी। विपक्ष के नेताओं ने सोमवार को काशी आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर शिकायत करने के लिए समय मांगा है।
विज्ञापन

रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बैठक महापौर की ओर से ही बुलाई गई थी। इसे सुनियोजित तरीके से स्थगित किया गया है। भाजपा की मंशा कार्यकारिणी समिति का चुनाव न कराने और विकास की योजनाओं में मनमानी करने की है। सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि बैठक बुलाने से दो दिन पूर्व महापौर ने सभी दलों के पार्षदों को विश्वास में लेकर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी की 12 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने और निर्विरोध निर्वाचन करने की बात कही थी।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने कहा कि पार्षदों को भाजपा नेताओं के इशारे पर पुलिस लाठियों से पीटकर थाने ले गई और फर्जी मुकदमे मे फंसाकर देर रात जेेल भेज दिया गया। इस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा पार्षद दल के नेता कमल पटेल ने आरोप लगाया कि सदन की बैठक स्थगित किए जाने के बाद जब हम लोग लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज करा रहे थे तो भाजपा के पूर्व पार्षद अजय गुप्ता ने अपनी पिस्टल निकाल कर मेरे ऊपर तान दी। साथियों ने बीचबचाव कर मेरी जान बचाई। कांग्रेस पार्षद दल के नेता सीताराम केशरी ने कहा कि महापौर ने नियमों की अनदेखी करते हुए तानाशाही का रवैया अपनाया था। इस मौके पर बसपा पार्षद दल की ओर से पूर्व पार्षद प्रदीप मौर्या और अजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed