{"_id":"5a931ebf4f1c1b0a7b8b92e6","slug":"161519591103-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा मांगा तो सिपाही ने अंडा विक्रेता पर उड़ेला गर्म तेल0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा मांगा तो सिपाही ने अंडा विक्रेता पर उड़ेला गर्म तेल0
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सारंग तालाब चौराहा पर रविवार की रात एक सिपाही अंडे खाने के बाद पैसा मांगने पर ठेला संचालक राजेश पटेल पर भड़क उठा। कहासुनी के बाद सिपाही ने ठेले पर रखा गर्म तेल राजेश पर उड़ेल दिया। राजेश के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार भाग कर मौके पर आए तो रौब झाड़ता हुआ सिपाही मौके से भाग निकला। आननफानन में राजेश को उसकी पत्नी इंदू देवी दीनदयाल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले गई। उधर, इलाकाई दुकानदारों ने सारंग तालाब चौराहा पर जाम लगा दिया और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पाकर सीओ चेतगंज और कैंट मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से सिपाही को चिह्नित कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तो लगभग 45 मिनट बाद दस बजे आवागमन सामान्य हुआ।
सारंग तालाब चौराहा के समीप रोजाना की भांति रविवार की रात भी राजेश अपना ठेला लगाया हुआ था। ट्रामा सेंटर में भर्ती राजेश ने बताया कि एक सिपाही रोजाना शाम के समय आता था और उसकी बेटी को धमका कर मुफ्त में अंडे खाता था। रविवार की शाम वो खुद दुकान पर मौजूद था तो सिपाही के अंडे खाने के बाद उसने पैसे मांगा। इसी बात पर भड़के सिपाही ने कहासुनी के बाद उस पर गर्म तेल उड़ेल दिया। उधर, इलाकाई लोगों का कहना था कि सड़क किनारे दुकान लगाने वालों से पुलिस वाले आए दिन अवैध वसूली करते हैं या मुफ्त में खाद्य सामग्री खाते हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जाता है।