फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   741 शिकायतों में महज 45 का निस्तारण

741 शिकायतों में महज 45 का निस्तारण

Wed, 07 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
741 शिकायतों में महज 45 का निस्तारण
जौनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस महज औपचारिकता बन गया है। मंगलवार को सभी तहसीलों में 741 फरियादी आए जिसमें महज 45 का ही निस्तारण हो सका। अधिकारियों ने कागजी कोरम पूरा कर उन्हें आश्वासनों का घुट्टी हर बार की तरह पिला दी। मछली शहर में डीएम को जाना था लेकिन वह नहीं पहुंचे। यहां एसडीएम ने समस्याएं सुनीं, जिसमें 159 फरियादियों में से नौ की समस्याओं का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

मछलीशहर में एसडीएम विमल दूबे की अध्यक्षता में ब्लाक मछलीशहर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रात: 10 से 2 बजे तक किया गया। एसडीएम ने आईजीआरएस जन सुनवाई के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त किया तथा जन सुनवाई की शिकायतों को समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया। उधर सदर तहसील में 90 फरियादियों में से 10 का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

शाहगंज में उप जिलाधिकारी जेएन सचान की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों द्वारा 154 प्रार्थना पत्र दिए गए। जिसमें 8 का निस्तारण मौके पर हुआ। मडियाहूं तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी जगदंबा सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान कुल 123 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 4 का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को भेजते हुए नियत समय में निस्तारण का निर्देश दिया गया। बदलापुर में तहसीलदार चंद्रशेखर यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया जिसमें 45 में से 6 का निस्तारण हो सका। इस मौके पर सीओ दिग्विजय सिंह, नायब तहसीलदार कृष्णराज सिंह आदि मौजूद रहे। केराकत में तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें सीआरओ रामआसरे सिंह ने फरियाद सुनी। 170 आवेदन पड़े थे जिसमें 8 का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed