फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा

सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा

Wed, 17 Jan 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा
भदोही। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर भदोही का प्रयास पहली बैठक से ही शुरू कर दिए गए हैं। भदोही में स्वच्छता के लिए वार्डों में सफाईकर्मी बांट दिए गए हैं। पालिका के सीमा के विस्तार समेत विकास के अन्य बिंदुओं पर नगर विकास मंत्री से वार्ता हुई है। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) से भवन मानचित्र पास करने का अधिकार वापस पालिका को मिले, इसके प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा चुका है। वह मंगलवार की शाम स्टेशन रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में लायंस क्लब भदोही वरुणा और आल इंडिया कारपेट यार्न स्पिनर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन (एसिसडा) की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास अकेले नहीं हो सकता। मुझे पूरा विश्वास है कि एसिसडा और लायंस क्लब के सहयोग से हम भदोही को विकास के पटल पर स्थापित करने में कामयाब होंगे। उन्होंने बताया कि समस्याओं की फेरहिस्त देखते हुए मुझे कम से कम एक वर्ष का समय दें। कालीन नगरी को उसका असली रूप देने के लिए नगर के प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच सबमर्सिबल पंप, प्रत्येक वार्ड के लिए सफाईकर्मी निर्धारित कर दिए गए हैं। कहा कि रजपुरा से मर्यादपट्टी, स्टेशन रोड और चौरी रोड पर जेनरेटर से स्ट्रीट लाइट जलाने की योजना पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इसके पूर्व एसिसडा के अध्यक्ष रमेश काबरा ने उनका स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि जमुनीपुर और रजपुरा बीडा कालोनी चूंकि पालिका सीमा के बाहर है, इसलिए पालिका की सेवाएं नहीं मिल पातीं। इसके लिए सीमा विस्तार के प्रयास कराएं। लायंस क्लब वरुणा के संरक्षक कालीन निर्यातक रवि पाटोदिया ने सुझाव दिया कि पालिका स्वच्छता के उत्साहवर्धन के लिए वार्डों में प्रतिस्पर्धा कराएं और अव्वल वार्डों को सम्मानित करें। संचालन कर रहे अजय काबरा ने कहा कि इसके लिए पुरस्कार मारवाड़ी समाज प्रायोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व समारोह में पहुंचने पर लायंस क्लब के अध्यक्ष अ.कादिर, संतोक गोलछा, प्रेम नारायण पुरोहित, रामू शर्मा, डीपी गुप्ता, हरिकिशन, सुरेश जायसवाल, सुरेंद्र डागा, दिनेश हर्ष, अनिल पोद्दार, अशोक साबू, रमेश पुरोहित, छच्चर सिंह, रमेश राजपुरोहित, खेत सिंह, हाजी अब्दुल हादी, शमसेर खां, मनु हर्ष, जेएस जैन, हाली जैन, राजेश मित्तल आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed