फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ठंड और कोहरे के सितम से कांपा तन-मन

ठंड और कोहरे के सितम से कांपा तन-मन

Fri, 12 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
ठंड और कोहरे के सितम से कांपा तन-मन
ज्ञानपुर। भदोही जिले में पखवारे भर से ठंड और कोहरे का सितम जारी है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम आठ डिग्री रहा। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से शीतलहर चलने से लोग कांपते रहे। वहीं, घने कोहरे की वजह से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। दिन में भी वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी विशाख जी ने आठवीं तक के सभी विद्यालयों को 13 जनवरी तक के लिए बंद करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में दिन भर सर्द हवाएं चलती रहीं, जिसके कारण धूप निकलने के बाद भी लोग ठिठुरते रहे। गलन के कारण लोग अलाव के सहारे दिन काटने को मजबूर हो गए हैं। ठंड को देखते हुए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी विशाख जी ने छुट्टी बढ़ाते हुए आठवीं तक के सभी विद्यालयों को 13 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दे दिया। इस दौरान अध्यापक विद्यालय आएंगे और स्वेटर वितरण एवं स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की तैयारी से संबंधित कार्य को पूर्ण करेंगे। 14 को रविवार और 15 को मकर संक्रांति होने के कारण माना जा रहा है कि अब विद्यालय 16 को खुलेंगे। बृहस्पतिवार को सुबह घने कोहरे में जनजीवन गुम सा हो गया। इससे सड़कों के यातायात पर बुरा असर पड़ा। वाहन दिन में भी हेडलाइट जलाकर सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। कोहरे के कारण विवश होकर कई चालकों ने अपने वाहन सड़क के किनारे खड़े कर दिए। शीतलहरी के कारण पारा गिरने से गलन ने मुश्किलें बढ़ा दी थीं। घर के अंदर भी लोग सिकुड़े रहे। 10 बजे के बाद कोहरा पूरी तरह छंटा, उसके बाद धूप निकली। धूप का आनंद लेने के लिए लोग छतों पर पहुंचे, लेकिन शीतलहर और गलन ने धूप को बेअसर कर दिया। ट्रेन संचालन पर भी धूप का असर पड़ा। कड़ाके की ठंड में यात्री ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर बेहाल होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed