{"_id":"5a4163064f1c1b5c0c8b527a","slug":"161514234630-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सफीना’ के मंच पर नौनिहालों का धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सफीना’ के मंच पर नौनिहालों का धमाल
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मदर हलीमा सेंट्रल स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘सफीना’ सोमवार को नागरी नाटक मंडली में धूमधाम से मनाया गया। इसमें बच्चों ने गीत-सगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मनोरंजन और मस्ती के बीच बच्चों ने कई संदेश भी दिए। ‘उम्मीदों का चिराग’ के मंचन से नौनिहालों ने धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर चोट की। देशभक्ति से लबरेज गीतों ने दर्शकाें में जोश भर दिया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने किया। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। साथ ही बच्चों से कहा कि अनुशासन और बड़ों की नसीहतें आपको सही राह पर बढ़ने की प्रेरणा देती है। डीएम ने मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित भी किया। सुलताना निगार स्कालरशिप अलशिफा और हर्ष साहू को दी गई। स्टूडेंट ऑफ द ईयर फरीहा रहमान और संजना यादव रहीं। गोल्डन ईगल का खिताब दरख्शां, भूमि, सलिका, लूमा अंसारी, उजमा, बशमाह, इस्मत को मिला। इनके अलावा सुफीयान, आतिफ, जीशान, वर्तिका, आकांक्षा और प्रिया को भी पुरस्कृत किया गया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसपी सिटी दिनेश सिंह और रंजना गौड़ मौजूद थीं। अध्यक्षता आभा सक्सेना और स्वागत निदेशक नोमान हसन खान ने किया। संचालन इमरान हसन, अदीबा नोमान, प्रज्ञा व फरीहा रहमान और धन्यवाद ज्ञापन रीना निगम ने किया।