{"_id":"5a1c76444f1c1bd0408b9655","slug":"161511814724-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद की निवर्तमान मेयर की इनोवा की टैंकर से टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद की निवर्तमान मेयर की इनोवा की टैंकर से टक्कर
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत डाफी टोल प्लाजा के समीप एनएच-टू पर सोमवार की रात चंदौली से वापस जा रहीं इलाहाबाद की निवर्तमान मेयर एवं मौजूदा भाजपा प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता की इनोवा को टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अभिलाषा गुप्ता प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी हैं।
हादसे के बाद चालक टैंकर को हाईवे पर ही खड़ा कर भाग निकला। निवर्तमान मेयर के सुरक्षाकर्मी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया। इनोवा के चालक शशांक शेखर की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बारे में लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि निवर्तमान मेयर और उनके समर्थक इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। टैंकर से साइड से इनोवा में टक्कर लगी थी। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। टैंकर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।