{"_id":"5a133ea94f1c1bc9678bcec5","slug":"161511210665-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा के लिए आवेदन से शुल्क तक सब ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा के लिए आवेदन से शुल्क तक सब ऑनलाइन
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ‘हजयात्रा 2018’ को पूरी तरह से डिजिटल करने की तैयारी चल रही है। अल्पसंख्यक मंत्रालय हज आवेदन से लेकर हज शुल्क और कुर्बानी के लिए जानवरों की बुकिंग तक सारी प्रक्रियाएं ऑनलाइन की जा सकती है। डिजिटल इंडिया के तहत यह पहल मंत्रालय ने की है।
2018 की हज यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सात दिसंबर आवेदन की अंतिम तिथि है। हज कमेटी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। कमेटी की ओर से आवेदन के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन भी उपलब्ध कराया गया है। आवेदक इस मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड कर हज की तमाम प्रक्रियाएं ऑनलाइन कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन से हज यात्रा आवेदन के साथ हज शुल्क, कुर्बानी के लिए जानवर की बुकिंग भी करा सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी के लिए हज कमेटी ने अपनी वेबसाइट पर वीडियो भी अपलोड कर रखा है, इसे देखकर लोग आसानी से ऑनलाइन प्रक्रिया अपना सकते हैं। हालांकि लोगों की सहूलियत के लिए इन सभी प्रक्रियाओं के लिए ऑफलाइन सुविधा भी पहले की तरह उपलब्ध है।
रामनगर में हज जाइरीन की मदद के लिहाज से सोमवार को कैंप कार्यालय की शुरुआत की गई। यहां जाइरीन को हज आवेदन पत्र भरने में मदद की जाएगी। वारी गढ़ही बड़ी मस्जिद के पास इस कैंप कार्यालय का उद्घाटन सेंट्रल हज कमेटी के सदस्य डॉ. इफ्तेखार अहमद जावेद और पूर्वांचल हज सेवा समिति के अध्यक्षर हाजी रईस ने किया। उन्होंने कहा कि वाराणसी इंबार्केशन से हज यात्रियों के जाने का सिलसिला जारी रहेगा। कैंप इंचार्ज मोहम्मद माजिद ने बताया कि इस नि:शुल्क हज कैंप के खुलने से रामनगर समेत मुगलसराय, चंदौली समेत आसपास के जिलों के जाइरीन को भी सहूलियत होगी। इस मौके पर अब्दुल वहीद खान, नौशाद खान, मो. इमरान, नूरुल हसन, अब्दुल एजाज आदि मौजूद रहे।