{"_id":"59fb80124f1c1b59678b9378","slug":"161509654546-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीविजन बना काल, गंगा में समा गए तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलीविजन बना काल, गंगा में समा गए तीन
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी/वाराणसी।
मिर्जापुर के भटौली पांटून पुल से गंगा में सूमो के साथ डूबे रोशन (12) और करन (10) के शव गुरुवार को अर्जुनपुर स्थित उनके घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। बुनकर बिंद्रा कन्नौजिया की पत्नी गुड्डी अपने दोनों बेटों के शव देखते ही अचेत हो गई। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों भाइयों के लिए टेलीविजन काल बन गया। काश, दोनों अपनी बहन के ससुराल में खराब हुआ टेलीविजन मरम्मत कराने के लिए लाने न गए होते तो यह हादसा न हुआ होता। हादसे में बिंद्रा के घर का चिराग बुझ गया। उसके बड़े बेटे गोलू की पांच वर्ष की उम्र में सूरत में हत्या कर दी गई थी जबकि रोशन और करन की गंगा में डूबने से मौत हो गई।
कपसेठी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी कालीन बुनकर बिंद्रा कन्नौजिया ने आठ माह पूर्व अपनी बेटी नेहा की शादी मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के मझिगवा में की थी। नेहा को बावली बाजार से खरीदकर एक टेलीविजन दिया गया था और उसकी एक वर्ष की वारंटी थी। नेहा ने अपनी मां गुड्डी को फोन कर बताया था कि टेलीविजन खराब हो गया है, उसकी मरम्मत करा दो। गुड्डी ने गांव के ही दिनेश राजभर की सूमो किराये पर लेकर दोनों बेटों करन और रोशन को बहन के घर से टेलीविजन लाने के लिए भेजा।
इसी दौरान बुधवार को भटौली पांटून पुल पर सूमो अनियंत्रित होकर गंगा में गिर गई। चालक और दोनों बच्चे डूब गए। गुरुवार को दोनों बच्चों का शव गांव पहुंचा तो परिवारीजनों के साथ ही ग्रामीण भी गमगीन हो गए। परिवारीजनों ने बताया कि पिता बिंद्रा रोजगार की तलाश में सूरत गया था। बुधवार को उसे जैसे ही हादसे की जानकारी मिली वह गांव के लिए रवाना हो गया। बिंद्रा की पत्नी गुड्डी और बेटी सोनी की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उधर, रोशन और करन की मौत से उनके ककरहवा स्थित जीएस पब्लिक स्कूल का माहौल भी गमगीन दिखा। शोकसभा के बाद स्कूल में अवकाश कर दिया। दोनों यहां कक्षा छह और चार के छात्र थे।