फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   धनतेरस पर बाबा विश्वनाथ के अचल खजाने में बड़ी वृद्धि

धनतेरस पर बाबा विश्वनाथ के अचल खजाने में बड़ी वृद्धि

Wed, 18 Oct 2017 02:10 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर बाबा विश्वनाथ के अचल खजाने में बड़ी वृद्धि
वाराणसी। धन तेरस पर बाबा विश्वनाथ के अचल खजाने में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। लंबे इंतजार के बाद छत्ताद्वार से लगे पांचों पांडवा धर्मशाला के एक हिस्से को बाबा विश्वनाथ के नाम दान कर दिया गया। शेष हिस्सेदारों से भी संपर्क मंदिर प्रशासन ने साधा है, ताकि धर्मशाला की बाबा के नाम रजिस्ट्री कराई जा सके।
विज्ञापन

पांचों पंडवा धर्मशाला को खरीदने के लिए लंबे समय से विश्वनाथ मंदिर प्रशासन मशक्कत कर रहा है। इसके हिस्सेदार के विदेश में रहने और कुछ किराएदारों की अड़ंगेबाजी के चलते अभी तक इस दिशा में सफलता नहीं मिल सकी थी। इस धर्मशाला के एक साझीदार ने अपने हिस्से के भवन को बाबा के नाम दान करने की इच्छा जताई थी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने दस्तावेजों की जांच कराने के बाद उन्हें भवन दान में देने की अनुमति दे दी। धनतेरस पर मंगलवार को धर्मशाला के एक हिस्से के साझीदार शिवपुर निवासी केके गुप्ता ने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचकर उस भाग को बाबा विश्वनाथ के नाम दान कर दिया, जिस पर उनका नाम दर्ज था। धर्मशाला के करीब 200 स्क्वायर फीट एरिया वाले हिस्से को उन्होंने दान किया। दान की प्रक्रिया एसीईओ निखिलेश कुमार मिश्र ने मंदिर प्रशासन की ओर से पूरी कराई। एसीईओ ने बताया कि इस प्रक्रिया में 72.50 लाख रुपये का स्टांप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed