फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आयुर्वेदिक दवा से मधुमेह का मुफ्त इलाज

आयुर्वेदिक दवा से मधुमेह का मुफ्त इलाज

Mon, 09 Oct 2017 01:59 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
आयुर्वेदिक दवा से मधुमेह का मुफ्त इलाज
वाराणसी। मधुमेह रोगियों के बेहतर इलाज के लिए बीएचयू काय चिकित्सा विभाग की ओर से खास पहल की गई है। संस्थान की ओर से अब 30 से 60 साल से मधुमेह रोगियों का नि:शुल्क इलाज किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें सीएसआईआर के लखनऊ स्थित एनबीआरआई और सीमैप में शोध पर आधारित आयुर्वेदिक दवा बीजीआर-34 का ट्रायल किया जाएगा। विभाग की ओर से क्लीनिकल ट्रायल ऐसे मरीजों पर किया जाएगा, जिनका फास्टिंग ब्लड सुगर 126-200 और पीपी शुगर 200-350 होगा।
विज्ञापन

बीएचयू सहित अन्य अस्पतालों में आने वाले मरीजों में औसतन डायबिटीज के मरीजों की संख्या अधिक रहती है। चिकित्सक ऐसे मरीजों को संतुलित खान-पान के साथ ही नियमित व्यायाम की सलाह तो देते हैं साथ ही दवाओं के प्रति ऐसे मरीजों को सावधानी बरतनी होती है। बीएचयू काय चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष प्रो. जेएस त्रिपाठी के नेतृत्व में क्लीनिकल ट्रायल की योजना के तहत समय-समय पर ऐसे मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण करने का फैसला लिया गया है। विभाग की ओर से 9 से 14 अक्तूबर तक चलने वाले ट्रायल के लिए संबंधित मरीज पंजीकरण कराकर इसका लाभ उठा सकेंगे। हालांकि ऐसे मरीजों के उपर उनकी सहमति के बाद ही नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed