{"_id":"59d156b24f1c1b9f538b5405","slug":"161506891442-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई
Updated Mon, 02 Oct 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भेलूपुर और लंका थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसों में एक युवक और अधेड़ की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचवाया और मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
हमीरपुर जिले के कुरारा निवासी राहुल त्रिपाठी (23) दो दिन पूर्व अपने चचेरे भाई चंद्रशील त्रिपाठी के खोजवां स्थित घर आया था। शनिवार की रात करीब नौ बजे राहुल घर से स्कूटी लेकर निकला था। रवींद्रपुरी में क्रीं कुंड के समीप पहुंचने पर गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने राहुल की स्कूटी पर टक्कर मार दी। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार दशाश्वमेध निवासी सुजीत और भेलूपुर निवासी रतन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। भेलूपुर इंस्पेक्टर की सूचना पर पहुंचे चंद्रशील ने बताया कि एक भाई और एक बहन में सबसे बड़ा राहुल लखनऊ में प्राइवेट नौकर करता था जबकि उसके पिता शिव गोविंद त्रिपाठी सूरत में काम करते हैं। उधर, शनिवार की भोर लंका थाना अंतर्गत लौटूबीर में एनएच-दो पर एक ट्रक ने 55 वर्षीय अधेड़ का कुचल दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस लेकिन अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो पाई।