{"_id":"59bed77e4f1c1b28688b52af","slug":"161505679230-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी नहीं स्मार्ट हेरिटेज की ओर बढ़े काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी नहीं स्मार्ट हेरिटेज की ओर बढ़े काशी
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गोपी राधा बालिका इंटर कालेज में चल रहे इंटेक के क्षमता निर्माण कार्यशाला में काशी को सिर्फ स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि स्मार्ट हेरिटेज सिटी बनाए जाने की कवायद की जानी चाहिए। इंटेक हेरिटेज एकेडमी के मुख्य निदेशक नवीन पिपलानी ने कहा कि काशी के कण कण में इतिहास, विरासत प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष भाव में है। इसे संरक्षित रखने और इसके संवर्धन के लिए स्थानीय लोगों को आगे आना होगा। इंटेक के सहयोग से काशी की पहचान बरकरार रहने के साथ ही लंबे समय तक संरक्षित भी किया जा सकता है।
कला एवं धातुकीय अनुभाग के परियोजना अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिये देशभर की कलात्मक वस्तुओं के लिए किए गए संरक्षण कार्यों को दर्शाया। बताया कि मूर्ति, सेरामिक, प्राचीन छायाचित्र, काष्ठकला, धातुकला के साथ मंडी के ऐतिहासिक भूतनाथ मंदिर का शानदार संरक्षण कार्य किया गया है। कार्यशाला में वास्तुकार आरसी जैन, मुदिता अग्रवाल, मनोज कुमार शाह, डॉ. संजय पाठक ने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन चैप्टर कन्वीनर अशोक कपूर ने किया।