फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पीएम और सीएम के आगमन से पहले सफाई और सड़क बदहाल

पीएम और सीएम के आगमन से पहले सफाई और सड़क बदहाल

Sat, 16 Sep 2017 02:11 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
पीएम और सीएम के आगमन से पहले सफाई और सड़क बदहाल
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर शासन से लेकर प्रशासन तक सतर्क हो गया है। दिनभर बैठकों का दौर चल रहा है। संभावित और प्रस्तातिव स्थलों का जायजा लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक कल से शहर में आएंगे मगर सड़कों की हालत खराब है। सड़कों पर उड़ती धूल और फैली गंदगी से निजात पाना नगर निगम और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। अधिकतर सड़कें खोदकर छोड़ दी गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को बड़ालालपुर, डीरेका, अस्सी घाट, संसदीय कार्यालय रवींद्रपुरी और शहंशाहपुर जाना संभावित है। इसमें बड़ालालपुर मार्ग भी ठीक नहीं है। कई जगह सड़क पर गिट्टियां उखड़ गई है। पांडेयपुर से आजमगढ़ मार्ग भी खराब है। चौकाघाट से लहरतारा, लहुराबीर से गोदौलिया, मैदागिन, चौक की सड़कों को आईपीडीएस ने भूमिगत केबिल बिछाने के लिए खोद दिया है। लहुराबीर से नई सड़क तक डिवाइडर के दोनों ओर अस्थायी लोहे की सीवेज पाइप लाइन बिछाई गई है। सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरा तो हिचकोले खाते गंतव्य तक जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

बदहाल सड़कों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। पांडेयपुर से हुकुलगंज मार्ग पर कई जगह कूड़ा फैला हुआ है। पांडेयपुर मानसिक चिकित्सालय, मछोदरी, गोदौलिया सहित कूड़ाघरों के बाहर कचरा फैला हुआ है। लंका से अस्सी मार्ग भी उखड़ गया है। पीएम के आने से पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने केलिए शनिवार को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना आ रहे हैं। वहीं 17 सितंबर को खुद मुख्यमंत्री विकास योजनाओं केसाथ तैयारियों की समीक्षा करने आ रहे हैं। लेकिन नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की लचर व्यवस्था के चलते न तो सफाई हो पाएगी और न ही सड़कें दुरुस्त हो पाएंगी। यह तब है जब 15 सितंबर से सड़की की मरम्मत का काम शुरू कर देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी क्षेत्र के 15 जिलों में होंगे 11655 स्वच्छता कार्यक्रम
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर काशी क्षेत्र के 15 जिलों के 71 विधानसभाओं में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। काशी क्षेत्र के 11655 स्वच्छता कार्यक्रम होंगे। इसमें तकरीबन एक लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह जानकारी शुक्रवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने दी।
जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर शनिवार को पीएम के संसदीय क्षेत्र की 129 प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को मिठाईयां, पेंसिल, रबर आदि बांटी जाएंगी। कैंट में 25, उत्तरी में 22, दक्षिणी में 20, रोहनिया में 34, सेवापुरी में 28 विद्यालयों में कार्यक्रम होंगे। पीएम के संकल्प स्वच्छता ही सेवा है को चरित्रार्थ करने के लिए 17 को जन्मदिन पर सुबह 7 से 9 बजे तक 825 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जो गांधी जयंती दो अक्टूबर तक चलेगा।

इसी दिन स्वच्छ काशी स्वस्थ काशी अभियान के तहत सुबह 9 से 2 बजे तक 115 स्थानों पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। पीएम के संसदीय क्षेत्र के 34 चौराहों को सजाया जाएगा। पीएम का 67 वां जन्मदिन है। इस नाते चौराहों पर 67 दीप जलाए जाएंगे। चौराहों पर सज्जा का कार्यक्रम पीएम के प्रस्थान 23 सितंबर तक चलेगा। इसके अलावा शाम को 67 घाटों पर महिला मोर्चा की ओर से 67 दीपदान किया जाएगा। प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा और क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम कराया जा रहा है।
काशी क्षेत्र के 15 जिले
बनारस महानगर, जिला, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, भदोही, मिर्जापुर, इलाहाबाद महानगर, गंगा पार, यमुना पार, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed