{"_id":"59bc3a104f1c1b2e688b4d95","slug":"161505507856-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों से लूट के चार आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों से लूट के चार आरोपियों को भेजा जेल
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र की महामना नगर कॉलोनी में बुधवार रात गश्त कर रहे सिपाहियों पर हमला कर उनकी वर्दी फाड़ने, पिस्टल, टॉर्च आदि लूटने के चारों आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
इस मामले में सिपाही पंकज कुमार और हरिप्रकाश भारद्वाज की तहरीर पर महामना नगर के रहने वाले सौरभ सिंह, कमल प्रकाश, गौरव सिंह, सूरज के खिलाफ लूट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा है कि पुलिस जब अपनी रक्षा नहीं कर सकती तो वह दूसरों की मदद कै से करेगी।