{"_id":"59af0c134f1c1b12088b4733","slug":"161504644115-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ पिंडरा और चार दरोगा के खिलाफ परिवाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ पिंडरा और चार दरोगा के खिलाफ परिवाद दर्ज
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पीड़ित को ही मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के चौबेपुर थाने के मामले में सीओ पिंडरा अभिनव यादव और चोलापुर थानाध्यक्ष रहे कुलदीप चौबे, एसआई राजेश यादव व श्रीराम यादव सहित चार दरोगा के खिलाफ सीजेएम अभय श्रीवास्तव की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। मामले को लेकर न्यायालय में गुहार लगाने वाली सुनीता का बयान दर्ज करने के लिए 26 सितंबर की तिथि नियत की गई है।
चौबेपुर की चुमकुनी गांव की सुनीता का आरोप है कि बीते दो जुलाई को उसके पति आशीष पर गंभीर हमला किया गया था। इस मामले में विपक्षियों की साजिश में शामिल पुलिसकर्मियों ने फर्जी केस लादकर आशीष को जेल भेज दिया। इसके साथ ही सुनीता से थाने में अभद्रता की गई थी।