{"_id":"59a7240a4f1c1b5a738b4829","slug":"161504125962-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्लायर को बुलाकर प्रधान ने लौटा दी लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्लायर को बुलाकर प्रधान ने लौटा दी लाइट
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। बड़ागांव विकास खंड क्षेत्र के रसुलहा ग्राम पंचायत के प्रधान ने गांव में लगी सभी 40 लोकल चाईनीज स्ट्रीट लाइट को दो दिन पूर्व विद्युत खंभों से उतरवाकर आपूर्तिकर्ता को लौटा दिया। लाइट उतरवाने के दौरान गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन प्रधान ने उनकी एक नहीं सुनी। उधर, ग्राम प्रधान विजय कुमार पटेल ने बताया कि जब पता चला कि गांव में लगाई गई लाइट लोकल है और वह ब्रांडेड से भी ज्यादा महंगी है तो हमने आपूर्तिकर्ता को बुलाकर लाइट वापस कर दी। लाइट का कोई भुगतान भी नहीं किया।
रसुलहा निवासी एवं युवक मंगल दल के अध्यक्ष कमलेश गोंड व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मौर्या ने बताया कि जब प्रधान लाइट उतरवा रहे थे तो गांव के लोगों ने बिरोध किया। प्रधान से झड़प भी हुई लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद इस मामले में बीडीओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई। किंतु बीडीओ ने कोई कार्रवाई नहीं की। इन लोगों ने आरोप लगाया कि प्रधान ने जब कार्य योजना, स्टीमेट व आईडी जनरेट करवा कर लाइट लगवाई थी तो लाइट क्यों उतरवाई। ऐसे में साफ है कि प्रधान ने बगैर पूरी प्रक्त्रिस्या किए ही लोकल लाइट लगवाई थी, जिसकी जांच की जानी चाहिए।