{"_id":"59989cf44f1c1b5a188b47de","slug":"161503173876-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की मौत, जाम
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर। रामपुर गांव और जाल्हूपुर बाजार में सड़क हादसे में दो अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपुर गांव के समीप हुए हादसे में मौत को लेकर ग्रामीणों ने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाल्हूपुर में हुए हादसे के संबंध में ग्रामीणों ने अवैध खनन का दोष बताते हुए जाल्हूपुर चौकी के पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
चौबेपुर थाना अंतर्गत पंडापुर निवासी तेरसू यादव (52) शुक्रवार की रात पहड़िया फल मंडी में पल्लेदारी के काम से खाली होकर पैदल ही घर जा रहा था। रामपुर गांव के समीप किसी वाहन की टक्कर से तेरसू की मौत हो गई। सूचना मिलने पर शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंचे चौबेपुर थानाध्यक्ष ने समझाबुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। परिवारीजनों ने बताया कि पांच भाइयों में सबसे बड़े तेरसू दो लड़कों और एक लड़की के पिता थे। वहीं, जाल्हूपुर बाजार के पास भैंस लेकर जा रहे जाल्हूपुर निवासी रामकिशुन यादव (52) को मिट्टी लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर ने जबरदस्त टक्कर मारी जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर ही ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग निकला। ग्रामीणों का आरोप था कि अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर से हादसा हुआ है। आला अधिकारी अवैध खनन में लिप्त जाल्हूपुर पुलिस चौकी के कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करें।