{"_id":"5990b7ba4f1c1be6558b47cc","slug":"161502656442-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 जगह चोटी कटने की अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 जगह चोटी कटने की अफवाह
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिले में महिलाओं की चोटी कटने की घटनाओं का सिलसिला जारी है। शनिवार रात से लेकर रविवार रात तक जिले के रोहनिया, चोलापुर, मिर्जामुराद, सारनाथ, बड़ागांव, जंसा, कपसेठी और लोहता थाने में महिलाओं की चोटी कटने के 16 मामले सामने आए। चोटी कटने के कारण महिलाएं बेहोश हो गईं और उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। लगातार चोटी कटने की अफवाहों से जिले भर के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं। इस बीच जंसा के चौखंडी गांव की सीमा ने बताया कि उसका बाल किसी ने काटा नहीं बल्कि बिल्ली ने नोचा था।
रोहनिया थाना क्षेत्र में चोटी कटने के चार मामले सामने आए। बदैनी खुर्द गांव के पप्पू राजभर की पत्नी उर्मिला राजभर, पचाई गांव के सच्चन राजभर की पत्नी मुनका, महगांव गांव के नंदलाल की पत्नी हीरामनी देवी और बैरवन निवासी मनोज श्रीवास्तव की पत्नी विजया देवी की चोटी कटने का मामला सामने आया। चोलापुर थाना क्षेत्र में दो मामले सामने आए। कटारी गांव निवासी कमलेश मिश्रा की पत्नी रेनू और कैथोर गांव निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक उमाशंकर की भांजी जौनपुर के चंदवक के पूरनपुर की रानी की चोटी कटने की चर्चाएं जोरों पर रहीं। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कल्लीपुर गांव निवासी रामधनी पटेल की बेटी प्रीती उर्फ ईशू की चोटी कटने की बात सामने आई। लोहता थाना क्षेत्र के हैवतपुर गांव निवासी इंदू की पत्नी निशा देवी व सुरही गांव की मौर्य बस्ती की आशा देवी, बड़ागांव थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव की सीता, जंसा थाना के चौखंडी गांव निवासी संदीप गिरि की पत्नी सीमा और कपसेठी थाना के कोइलार में होरीलाल की पत्नी संजू, सारनाथ थाना के बड़वापुर निवासी नगर निगम कर्मी जगनारायण पटेल की पत्नी कलावती देवी, हरिजन बस्ती की प्रेमशीला और एक अन्य महिला, खालिसपुर की सुनीता की चोटी कटने का मामला सामने आया।
-------
पुलिस नहीं कर रही जागरूकता फैलाने का प्रयास
वाराणसी। चोटी कटने संबंधी मामले सामने आने पर पुलिस उन्हें अफवाह जरूर बताती है लेकिन इस संबंध में जन जागरूकता के लिए ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं। जबकि, इस संबंध में डीजीपी और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को कहा है कि शांति समितियों की बैठकें कराकर और प्रबुद्धजनों की मदद से चोटी कटने संबंधी अफवाहों पर प्रभावी तरीके से लगाई जाए। इसके अलावा इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी निरंतर प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा गया है लेकिन पुलिस आला अधिकारियों के निर्देशों पर अमल करते हुए नहीं दिख रही है।