{"_id":"6935e114de48578d4a06354b","slug":"16-smuggled-protected-animals-recovered-7-arrested-varanasi-news-c-189-1-svns1010-140329-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: तस्करी कर ले जा रहे 16 संरक्षित पशु बरामद, 7 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: तस्करी कर ले जा रहे 16 संरक्षित पशु बरामद, 7 गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। सैयदराजा, नियामताबाद और चंदौली कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थानों से तस्करी कर ले जा रहे 16 संरक्षित पशुओं को बरामद किया। वहीं तस्करी के आरोप में 07 लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करों का चालान कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
सैयदराजा पुलिस ने शनिवार को एनएच टू पर बगहीं गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान तीन मैजिक वाहन से तीन संरक्षित पशु बरामद किए और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बाद में तस्कर की निशानदेही पर फेसुडा पानी की टंकी के पास से वाहन पास कराने वाले 02 तस्करों को पकड़ा। वहीं 01 मैजिक वाहन से 01 संरक्षित पशु बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। इस तरह पुलिस ने 04 संरक्षित पशु और 04 तस्कर को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष विंदेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार सुग्गा कुमार निवासी हरिहरपुर, सकलडीहा, सत्यम विश्वकर्मा निवासी बगही कुंभापुर सैयदराजा, निखिल राय निवासी श्रीरामपुर, सकलडीहा, छोटू निवासी पहलवानी, सकलडीहा का चालान किया गया है। चंदौली कोतवाली पुलिस ने लीलापुर गेट के पास चेकिंग के दौरान वाहन पर लदे 09 संरक्षित पशु बरामद किए। इसमें एक पशु की मौत हो चुकी थी। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार राहुल प्रजापति और मनीष प्रजापति निवासी ग्राम कटौला थाना सिंधाैरा वाराणसी का चालान हुआ है। अलीनगर पुलिस ने भी पचफेड़वा हाइवे के पास से एक पिकअप पर लदे तीन संरक्षित पशु बरामद किए। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि तस्कर इकरामुद्दीन अंसारी निवासी बहरीपुर थाना सिगरामऊ जिला जौनपुर का चालान हुआ है।