{"_id":"691cd8edabbe32ff4e0338f8","slug":"16-complaints-including-drainage-were-received-assurance-of-solution-varanasi-news-c-20-vns1022-1191811-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जलनिकासी समेत 16 शिकायतें आईं, समाधान का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जलनिकासी समेत 16 शिकायतें आईं, समाधान का भरोसा
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त ने की संभव की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। भिटारी के सुमेश्वर सिंह ने अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता से कहा कि उनके क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या है। इससे काफी परेशानी होती है। अपर नगर आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान होगा। मंगलवार को नगर आयुक्त कार्यालय में संभव की जनसुनवाई में उन्होंने 16 शिकायतें सुनीं। साथ ही संबंधित अधिकारियों के पास निस्तारण के लिए भेजा।
जनसुनवाई में लोहता के राजदीप कुमार गुप्ता ने सड़क निर्माण, चंदुआ छित्तूपुर के देव आनंद गुप्ता ने अवैध सुअर पालन, अवलेशपुर के पीपी गुप्ता ने सड़क ऊंचा करने, बैजनत्था के विमल कुमार ने पशुपालन, दालमंडी के तौसीफ खान ने दुकान आवंटन के लिए पत्र दिया। शिवपुर के प्रमोद कुमार मिश्रा ने कुआं, महेशपुर के अमरनाथ प्रजापति ने सीवर और पानी सुविधा, कोल्हुआ विनायका के अशोक कुमार विश्वकर्मा ने बकाया भुगतान, अर्दली बाजार के मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बकाया जलकर जमा करने, सारनाथ के कमलेश बिंद ने नामांतरण के लिए गुहार लगाई। शिवपुरवा की सुनीता देवी ने नौकरी दिलाने, चंदौली के रवि कुमार ने रेस्टोरेंट की अनुमति, जलालीपुरा के राजनारायण ने सफाई, गीता नगर की रानी यादव ने इंटरलॉकिंग, बजरडीहा के अमित कुमार ने अपार्टमेंट और मकानों के टैक्स सुधारने के लिए पत्र दिया।