फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   16-coach Vande Bharat sleeper train tracks preparations underway launch before Diwali maintenance work

यूपी: पहले ट्रैक पर दौड़ेगी 16 कोच वाली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन, दीपावली से पहले चलाने की तैयारी; होगा मेंटेनेंस

Sun, 25 Oct 2026 09:41 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 25 Oct 2026 09:41 AM IST
सार

वंदेभारत स्लीपर ट्रेन जल्द ही ट्रैक पर दौड़ती नजर आएगी। लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाने के उद्देश्य से तैयार इस ट्रेन में यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। स्लीपर कोच होने से रात में सफर करने वाले यात्रियों को विशेष सहूलियत मिलेगी। इससे रेल यात्रा का अनुभव और बेहतर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
16-coach Vande Bharat sleeper train tracks preparations underway launch before Diwali maintenance work
दिल्ली जाने वाली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत को वाराणसी से दिल्ली रूट पर दीपावली से पहले चलाने की तैयारी है। 31 अक्तूबर को उद्घाटन वाले दिन ट्रेन को सुबह 11 बजे से बनारस रेलवे स्टेशन से चलाया जाएगा। इसके बाद जब उसका नियमित संचालन शुरू होगा तो वाराणसी जंक्शन यानी कैंट स्टेशन से रात 8.50 बजे रवाना किया जाएगा। रेलवे की ओर से किराया सूची अभी जारी नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि 2000 रुपये थर्ड एसी का किराया होगा जबकि सेकंड एसी में 2500 और फर्स्ट एसी के लिए यात्रियों को 3000 रुपये देने पड़ेंगे। देश में पहली स्लीपर वंदेभारत ट्रेन का संचालन कामाख्या से हावड़ा तक किया जा रहा है। 966 किलोमीटर के रूट पर चलने वाली इस ट्रेन से यात्रा करने में करीब 13 घंटे का समय लगता है। अब 16 कोच की दूसरी वंदेभारत को वाराणसी से नई दिल्ली रूट पर चलाने की मंजूरी रेल मंत्रालय से मिल गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

इसमें सबसे अधिक 11 थर्ड ऐसी, 4 सेकंड और 1 कोच फर्स्ट एसी का होगा। रेलवे की ओर से 31 अक्तूबर को वंदेभारत के उद्घाटन की तैयारियां तेज कर दी गई है। इसमें 825 यात्री सफर कर सकेंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बनारस स्टेशन से 31 को स्लीपर वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही तीन और ट्रेन(वाराणसी सिटी से राजातालाब, बनारस से प्रयागराज रामबाग मेमू और वाराणसी से साबरमती एक्सप्रेस) को भी इसी दिन रवाना किया जाएगा। 

विज्ञापन

सप्ताह में 6 दिन चलेगी, शनिवार को होगा मेंटेनेंस : वाराणसी से दिल्ली तक चलने वाली दूसरी स्लीपर वंदेभारत का सप्ताह में 6 दिन (रविवार से शुक्रवार) इसका संचालन किया जाएगा। हर शनिवार को इसका मेंटनेंस होगा।

ट्रेन नंबर 27421 वाराणसी से नई दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस रात 8.50 बजे चलकर प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन सुबह 5.55 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 27422 नई दिल्ली स्टेशन से 9.40 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

विज्ञापन

वाशिंग पिट में खड़ी है रैक, अधिकारियों ने लिया जायजा : देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत की रैक वाराणसी पहुंच गई है। शुक्रवार देर शाम कैंट स्टेशन पर इस ट्रेन के पहुंचने के बाद उसे लोहता स्टेशन से पहले बने वॉशिंग पिट भेज दिया गया है। इस ट्रेन को उद्घाटन के लिए तैयार किया जाएगा। 

यहां सुरक्षा के लिहाज से रेलवे की ओर से कर्मचारियों के साथ ही आरपीएफ जवान की तैनाती की गई है। शनिवार शाम को रेलवे के अधिकारी वाशिंग पिट पहुंचे और नई स्लीपर वंदेभारत की तैयारी के बारे में जानकारी ली। माना जा रहा है कि उद्घाटन से पहले एक ट्रायल भी होगा। 

बनारस स्टेशन से उद्घाटन वाले दिन ट्रेन को चलाया जाना है। इसके बाद कैंट स्टेशन से नियमित संचालन किया जाएगा। ट्रेन के संचालन का आधिकारिक शेडयूल, किराया की फाइनल सूची आने के बाद नियमानुसार बुकिंग की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। - बीके यादव, एडीआरएम, उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed