फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   न्यूनतम जलस्तर पहुंचा 57.14 मीटर

न्यूनतम जलस्तर पहुंचा 57.14 मीटर

Thu, 20 Jun 2019 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
न्यूनतम जलस्तर पहुंचा 57.14 मीटर
वाराणसी। शहर में जलसंकट और गहराने की आशंका बढ़ गई है। गंगा के जलस्तर में रोजाना चार से पांच सेंटीमीटर की हो गिरावट ने अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरों को गहरा कर दिया है। दो हफ्ते में गंगा का जलस्तर लगभग 50 सेंटीमीटर कम हुआ है। बुधवार को गंगा का जलस्तर 57.84 मीटर दर्ज किया गया। इसके साथ ही गंगा ने पिछले चार सालों का न्यूनतम जलस्तर का रिकार्ड 2018 के बाद एक बार फिर से तोड़ दिया है। गंगा ने घाटों को छोड़ना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में अगर बरसात नहीं हुई तो गंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर नीचे चला जाएगा।
विज्ञापन

बात करें आंकड़ों की तो चार सालों में गंगा का जलस्तर लगातार कम होता गया और रेत के टीले बढ़ते गए। 2015 में गंगा का न्यूनतम जलस्तर 58.67 मीटर था, जबकि 2016 में यह 58.52 मीटर रिकॉर्ड किया गया। 2017 में ये घटकर 58.27 मीटर रह गया। 24 अप्रैल 2018 को वाराणसी में गंगा का जलस्तर आठ सालों के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा और वाटर लेवल 58.10 मीटर रिकॉर्ड हुआ। ये रिकॉर्ड भी टूट गया और 25 मई 2018 तक सेंट्रल वाटर कमीशन ने जलस्तर बनारस में 57.84 मीटर रिकॉर्ड किया। गुरुवार को गंगा का जलस्तर 57.84 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गंगा नदी का जलस्तर दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है और नदी तेजी के साथ घाट छोड़ रही है। घाट पर लोगों को नहाने के लिए पानी की जगह बंजर भूमि दिखने लगी है। जलकल विभाग के अधिकारियों ने आने वाले दिनों में स्थिति और ज्यादा गंभीर होने के अनुमान लगाए हैं। पानी की सप्लाई करने वाली भदैनी वाटर स्टेशन पर मौजूद चार पंप में से दो पंप ने काम करना ही बंद कर दिया है। वहीं बचे दो पंप भी काफ ी मुश्किल से चल रहे हैं। जलकल कर्मियों का कहना है कि गंगा में पानी कम होने के कारण मोटर पानी नहीं उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed