{"_id":"5d001245bdec22070d45b92d","slug":"15602857563-varanasi-news57","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुना होगा सारनाथ चिड़ियाघर का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुना होगा सारनाथ चिड़ियाघर का टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारनाथ। मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर के पास स्थित वन विभाग के पार्कों में भ्रमण करने के लिए जुलाई से दोगुना शुल्क देना पड़ेगा। पर्यटकों के लिए पार्क सुबह छह बजे खुल जाएगा। पार्क में मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए 300 रुपये प्रति माह का पास बनाया जाएगा।
वन क्षेत्राधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि वर्तमान में सारनाथ मिनी जू का प्रवेश शुल्क तीन से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए पांच रुपये, 12 वर्ष से ऊपर 10 रुपये, एशियन पर्यटकों के लिए 25 रुपये, यूरोपियन पर्यटकों के लिए 50 रुपये, कैमरा भारतीय 10 रुपये, कैमरा विदेशी 20 रुपये है। नए दरें लागू होने के बाद यह चार्ज दोगुना हो जाएगा। टिकट काउंटर व पर्यटकों का प्रवेश द्वार वन विभाग की कैंटीन के पास बनाया जाएगा। यहां तलाशी के बाद पार्क में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्कों में चारों तरफ बैरिकेडिंग और जाली लगाने के लिए नौ लाख रुपये का इस्टीमेट मुख्यालय को भेजा जा रहा है। शासन से धनराशि मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
पानी के लिए तरस रहे पर्यटक
पक्षी विहार घूमने आ रहे पर्यटकों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। यहां लगे आरओ करीब एक महीने से खराब पड़े हैं। लंका से आए घूमने पहुंचे संतोष सिंह ने कहा कि टिकट खरीदकर घूमने आए हैं, इसके बावजूद पानी बाहर से खरीदना पड़ रहा है। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि आरओ प्लांट को जल्द ही सही कराया जाएगा।