फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू में 15 नए कोर्स, दो विभाग को मंजूरी

बीएचयू में 15 नए कोर्स, दो विभाग को मंजूरी

Tue, 11 Jun 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में 15 नए कोर्स, दो विभाग को मंजूरी
वाराणसी। बीएचयू में 15 नए कोर्स को मंजूरी मिली है, इसके अलावा दो नए विभाग खुले हैं। कला, विज्ञान, समाज विज्ञान संकाय, मंच कला संकाय के तहत चलने वाले इन कोर्स का संचालन अगले सत्र से होगा। इसमें पीजी स्तर पर डिप्लोमा और डिग्री कोर्स शामिल हैं। साथ ही दो कॉलेजों में पीजी के नौ पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। सोमवार को कुलपति प्रो. राकेश भटनागर की अध्यक्षता में हुई विद्वत परिषद की बैठक में इसका फैसला हुआ।
विज्ञापन

विज्ञान संकाय के संगोष्ठी संकुल में हुई इस बैठक में 36 अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में समाज विज्ञान संकाय में तीन डिप्लोमा और दो डिग्री कोर्स चलाए जाने को मंजूरी मिली। इसके अलावा उर्दू विभाग में पीजी डिप्लोमा कोर्स के भी चलाए जाने के प्रस्ताव पर विद्वत परिषद में सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। इसके साथ-साथ वसंता कॉलेज फार विमेन राजघाट में तीन पीजी कोर्स और वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा में पीजी के छह कोर्स चलाए जाने का फैसला हुआ।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में स्वतंत्र विभाग के रूप में म्यूजिकोलॉजी विभाग और बसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा में भूगोल का नया विभाग चलाए जाने का निर्णय हुआ। इसके अलावा विज्ञान संकाय, कला संकाय आदि संकायों में नए विभाग खोले जाने का प्रस्ताव आया था, उस पर विज्ञान संस्थान के निदेशक की अध्यक्षता में कमेटी के गठन का फैसला लिया गया। कमेटी संकायवार प्रस्तावों पर चर्चा के बाद अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेंगी, इसके बाद आगे का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed