फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अवैध कॉलोनियों में विकास पर खर्च नहीं करेगा वीडीए

अवैध कॉलोनियों में विकास पर खर्च नहीं करेगा वीडीए

Tue, 11 Jun 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
अवैध कॉलोनियों में विकास पर खर्च नहीं करेगा वीडीए
वाराणसी। विकास प्राधिकरण अवैध कालोनियों के विकास में अपना पैसा खर्च नहीं करेगा। कमिश्नरी में हुई वीडीए बोर्ड और अवस्थापना निधि की बैठक में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी अवैध कालोनी में अवस्थापना निधि का पैसा वीडीए खर्च नहीं करेगा। क्योंकि ऐसा करने से अवैध कालोनियों के विस्तार को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक तरह तो हम अवैध कॉलोनियों को रोकने की बात कहते हैं और दूसरी तरफ उसमें विकास करते हैं, ऐसे में अवैध विकासकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है। जब सख्ती की जाएगी तभी इस पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। वीडीए परिक्षेत्र में करीब 400 से अधिक अवैध कालोनियां हैं। उसमें वीडीए खुद ही शासन में 250 अवैध कालोनियों की बात स्वीकारता है। वहीं लगातार अवैध कालोनियों का विस्तार हो रहा है। इस दौरान 21 कार्यों के लिए वीडीए बोर्ड में 14.56 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पेश किया गया। सिगरा स्टेडियम के उच्चीकरण पर 45 लाख खर्च किए जाएंगे। वहीं जिम को अत्याधुनिक बनाने के साथ ही उसको सामानों से लैस किया जाएगा। सिगरा स्टेडियम में बने स्वीमिंग पुल को 15 लाख से संवारा जाएगा। बोर्ड की बैठक में वीडीए वीसी राजेश कुमार, सचिव विशाल सिंह, नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी, एडीएम प्रोटोकॉल, टाउन प्लानर मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता राजकुमार, चंद्रभानू समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed