फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गंगा पार सुंदरीकरण की मुहिम से जुड़े युवा

गंगा पार सुंदरीकरण की मुहिम से जुड़े युवा

Mon, 10 Jun 2019 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
गंगा पार सुंदरीकरण की मुहिम से जुड़े युवा
वाराणसी। गंगा सफाई के बाद अब युवाओं ने गंगा पार के सौंदर्यीकरण के लिए मुहिम शुरू की है। यहां नदी और रेत पर पड़ी गंदगी को साफ करने के साथ ही लोगों से सफाई की अपील भी कर रहे हैं। इस अभियान को वाराणसी गंगा क्लीन अप नाम दिया गया है। हर रविवार चलने वाली इस मुहिम से जुड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बनारस आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक गंगा स्नान के साथ ही घूमने के लिए उस पार भी जाते हैं। जिस तरह से लोगों का आवागमन बढ़ता जा रहा है, इसके काशी की चौपाटी भी कहा जाने लगा है। यहां रेत पर कुछ चाय-पान की दुकान के साथ ही घुड़सवारी, ऊंट की सवारी भी कराई जा रही है। यहां गंदगी न हो और इसकी सुंदरता बनी रहे, इसके लिए युवाओं ने मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन

बीएचयू, काशी विद्यापीठ सहित अन्य कॉलेजों के युवाओं ने अप्रैल में चंद लोगों के साथ मुहिम शुरू की। अब इस मुहिम से तकरीबन 50 लोग जुड़ गए हैं। हर रविवार गंगा उस पार सुबह 6 बजे से 10 बजे तक विशेष अभियान के तहत सफाई और सफाई रखने की अपील जा रही है। आने वाले समय में यहां पौधरोपण करने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed