फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्लांट का निरीक्षण न होना और वसूली हमले की वजह

प्लांट का निरीक्षण न होना और वसूली हमले की वजह

Mon, 10 Jun 2019 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
प्लांट का निरीक्षण न होना और वसूली हमले की वजह
वाराणसी। पांडेयपुर पुलिस चौकी के समीप बिजली विभाग के प्रवर्तन दल के इंस्पेक्टर दीपक कुमार श्रीवास्तव पर हमले की वजह विराट नगर कॉलोनी के लाइनमैन के आरओ प्लांट पर कार्रवाई न होना और अवैध वसूली बताई जा रही है। कॉलोनी के लोगों के अनुसार, अमृत लाल उर्फ इमरती को लगता था कि यदि मुहल्ले में रहने वाला बिजली विभाग का लाइनमैन जुगाड़ के सहारे आरओ प्लांट चला सकता है तो पुलिस विभाग में फालोअर होकर वह ऐसा क्यों नहीं कर सकता है। कैंट पुलिस को लोगों ने बताया कि इमरती और उसका बेटा रोशन पुलिस महकमे में पहुंच होने की बात कह कर लोगों को अर्दब में लेते रहते थे।
विज्ञापन

उधर, इस घटनाक्रम के बाद खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने लाइसेंस न मिलने पर इमरती के आरओ प्लांट को सीज कर दिया। साथ ही पड़ोसी लाइनमैन जोगेंद्र कुमार का आरओ प्लांट भी सीज किया गया है। जोगेंद्र ने तो आरओ प्लांट के बाहर बाकायदा लाइनमैन लिखवा रखा था और मीटर कहीं नहीं दिखा। बिजली विभाग के अधिकारियों को लाइनमैन के प्लांट के बिजली कनेक्शन की जांच कराने को कहा गया है। साथ ही दोनों आरओ प्लांट संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के प्रवर्तन दल के इंस्पेक्टर दीपक कुमार श्रीवास्तव जब विराट नगर कॉलोनी में छापेमारी करने गए तो उन्होंने इमरती के घर समीप रहने वाले लाइनमैन के आरओ प्लांट का निरीक्षण नहीं किया। जब इंस्पेक्टर इमरती के यहां पहुंचे तो उसके बेटे रोशन ने लाइनमैन का आरओ प्लांट चेक नहीं करने का कारण पूछा। इसी दौरान कहासुनी हुई। लेनदेन कर मामला खत्म करने पर बात हुई, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद गालीगलौज और देख लेने की बात हुई और मामला बढ़ गया। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि प्रवर्तन दल के इंस्पेक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पकड़े जाएंगे तो पूछताछ कर प्रकरण की तह तक जाकर विवाद की वजह जानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed