फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एक सप्ताह में दिखनी चाहिए शहर में सफाई : मंत्री

एक सप्ताह में दिखनी चाहिए शहर में सफाई : मंत्री

Sat, 08 Jun 2019 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह में दिखनी चाहिए शहर में सफाई : मंत्री
वाराणसी। शहर की खस्ताहाल सफाई व्यवस्था पर राज्यमंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त को उन्होंने वार्ड वार बैठक कर कूड़े का नियमित उठान सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही वार्ड वार निरीक्षण एवं लापरवाही कर्मियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में प्रदेश के विधि, न्याय, युवा कल्याण, खेल एवं सूचना राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने शहर की सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों के संदर्भ में बैठक ली।
विज्ञापन

उन्होंने कूड़ा उठान के लिए यूजर चार्ज न देने वाले लोगों से वसूली के लिए सख्ती बरतने तथा जुर्माने का निर्देश दिया। करसड़ा प्लांट के संचालन के साथ ही 15 जून तक सभी डंपिंग स्थल पर कूड़ा नहीं दिखने पर जोर दिया। स्मार्ट सिटी योजना के कार्यों की समीक्षा के दौरान मंत्री समय सीमा के साथ गुणवत्ता पूर्ण कार्य की बात कही। उन्होंने क हा कि स्मार्ट सिटी स्मार्ट दिखनी भी चाहिए। उन्होंने कहा कि टाउनहाल का पूरा क्षेत्र बनारस का स्पेशल जोन होगा। इसके तहत मालवीय मार्केट बाजार को दिल्ली के कनाट प्लेस की तरह विकसित किया जाएगा। इसके लिए मालवीय मार्के ट के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाकर सहयोग की अपील की। बैठक में कमिश्नर दीपक अग्रवाल, वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार, नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकार मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्णघंटा तालाब को पिकनिक र्स्पाअ के रूप में विकसित किए जाने के लिए वीडीए उपाध्यक्ष को निर्देश दिया। इसके अलावा धनेसरा, बकरिया कुंड सहित अन्य तालाबों एवं कुंडों को विकसित कर सुंदरीकरण का निर्देश देते हुए जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने को कहा। कोनिया स्थित बैतरनी एवं एतरणी कुंड को विकसित कराए जाने के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिया। उन्होंने नगर निगम, विकास प्राधिकरण, सरकारी संपत्तियों, भूखंडों को चिन्हित कर उसकी पत्रावली तैयार सरकारी संपत्तियों को संरक्षित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आरती ध्वनि गंगा घाटों तक सुनने के लिए आडियो सिस्टम लगाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed