फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रोजेदारों के लिए अल्लाह का तोहफा है ईद

रोजेदारों के लिए अल्लाह का तोहफा है ईद

Sun, 02 Jun 2019 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
रोजेदारों के लिए अल्लाह का तोहफा है ईद
वाराणसी। मुकद्दस रमजान के जाने का गम और ईद के आने की खुशी रोजेदारों के चेहरे पर साफ नुमाया हो रही है। अब रमजान चंद दिन का मेहमान है, इसका गम है, तो वहीं दूसरी ओर इस बात की खुशी भी है कि एक महीने कामयाबी से रोजा रखने के बाद ईद आएगी। अल्लाह रमजान के एवज में जो तोहफा देते हैं उसे ईद के नाम से जाना जाता है। ईद का यह भी एक पैगाम है कि नमाज से पहले सदका ए फितर दे दिया जाए। फितरा देने की वजह से इसे ईद उल फितर भी कहते हैं। अल्लाह फरमाता है ईद तोहफ ा है रोजेदारों के लिए।
विज्ञापन

शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि ईद की खुशियां चांद देखकर मनाई जाती हैं। जैसे ही चांद का दीदार होता है एतेकाफ पर बैठे लोग अपनी इबादत की कामयाबी पर खुशी-खुशी वापस अपने घरों को लौटते हैं। जहां घर और मोहल्ले के लोग एतेकाफ की कामयाबी से लौटने पर उनका खैरमकदम करते हैं। ईद की नमाज हर मुसलमान पर वाजिब होने की वजह से ही ईद के दिन हर मुसलमान नमाज अदा करता दिखाई देता है।
विज्ञापन

ईद की नमाज से पहले मोमिनीन को चाहिए कि वो गरीबों, मिसकीनों को जकात, फि तरा व खैरात जरूर दें, ताकि ईद के दिन किसी के तन पर मैला कपड़ा नजर न आए। कोई कहीं अपने आपको मायूस व बेचारा न समझे, क्योंकि ईद का मतलब ही खुशी होती है इसलिए जब हम खुशी मनाए तो हमारे इर्द-गिर्द, आसपास व पड़ोस में जो भी है वो सभी खुश हों, तभी सही मायने में हमारी खुशी या हमारी ईद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी में खुलेंगे बाजार
ईद के मद्देनजर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बाजारों की साप्ताहिक बंदी को समाप्त कर दिया है। उसकी एवज में अगले सप्ताह में 13 जून को दुकान और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सुबह आठ से रात 11 बजे तक वाणिज्य अधिष्ठान खुलेंगे और निर्धारित अवधि से ज्यादा काम करने पर कर्मचारियों को अधिक घंटे के लिए दोगुने वेतन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed