{"_id":"5ceef500bdec2206fd72cf40","slug":"155916420814-varanasi-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम की समस्या को देखते हुए बलुआ पुल से शुरू हुई ट्रकों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम की समस्या को देखते हुए बलुआ पुल से शुरू हुई ट्रकों की आवाजाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर में रोजाना लगने वाले भीषण जाम की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद पुलिस हरकत में आई है। बुधवार की देर शाम एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री के कार्यालय में जाम की समस्या के स्थायी समाधान के मद्देनजर बैठक आयोजित की गई। तय किया गया है कि शहर में भारी मालवाहकों का भारी दबाव देखते हुए वाराणसी को चंदौली से जोड़ने वाले बलुआ पुल से बुधवार रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक अब रोजाना ट्रक आएंगे और जाएंगे। नो इंट्री खुले रहने के दौरान सभी भारी मालवाहकों को शहर आने दिया जाएगा और किसी को रोका नहीं जाएगा।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को 100 अतिरिक्त सिपाही देकर मानव बल बढ़ाया जाएगा। शहर में 15 प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं जहां रोजाना जाम लगता है, यहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। शहर में किसी भी प्रकार की परीक्षा आयोजित होगी तो पहले से रूट डायवर्जन की व्यवस्था की जाएगी। अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी तरीके से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, ठेला-पटरी दुकानदारों के लिए नगर निगम और वीडीए की मदद से वेंडिंग जोन निर्धारित कर वाहन पार्किंग के विकल्प तलाशे जाएंगे। इसके अलावा स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में लगाए गए कैमरों की मदद से भी जाम की समस्या का अध्ययन कर समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी। इस दौरान एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण एमपी सिंह और एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।