{"_id":"5ceef410bdec22071e6d6db9","slug":"15591639681-varanasi-news86","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकॉक से वाराणसी पहुंचे यात्री का समान गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकॉक से वाराणसी पहुंचे यात्री का समान गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को बैंकॉक से इंडिगो एयरलाइंस के विमान से पहुंचे एक यात्री के बैग से चोरी हो गई। इसको लेकर यात्री ने फू लपुर थाने की पुलिस से शिकायत की है।
गुजरात के राजकोट निवासी उमेश दफ्तरी ने बताया कि बैंकॉक में चेक इन कराने के बाद वह विमान में बैठ गए और वाराणसी में जब उसे उसका बैग दिया गया तो दो बैग फ टे हुए तथा एक बैग का लॉक टूटा हुआ मिला। उसमें रखा सामान भी गायब मिला। यात्री ने यह भी कहा कि कपड़े और अन्य सामग्री मिलाकर कुल 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी शिकायत उसने एयरलाइंस तथा एयरपोर्ट के अधिकारियों से की, लेकिन उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला जिससे वह पुलिस के पास गया।
वहीं लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को अहमदाबाद से वाराणसी आने वाला स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान साढ़े आठ घंटे देरी से पहुंचा। विमान विलंबित होने के चलते जहां आने वाले यात्रियों के परिजन एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे, वहीं इस विमान से जाने वाले यात्रियों को भी लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
अहमदाबाद से आने वाला स्पाइसजेट का विमान एसजी 971 बुधवार को अपने निर्धारित समय सुबह 6:30 बजे की बजाय आठ घंटे देरी से शाम 3:30 बजे अहमदाबाद से वाराणसी के लिए उड़ान भरा। यही विमान वाराणसी से एसजी 972 बनकर अहमदाबाद के लिये प्रस्थान करता है। हालांकि इस बारे में एयरलाइंस प्रबंधन का कहना है की पूर्व में ही यात्रियों को सूचना दे दी गई थी। जिन यात्रियों को जानकारी नहीं थी वे ही एयरपोर्ट पर पहले पहुंचे गए थे।