फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एनजीटी का चलेगा हथौड़ा, चौराहों पर लगाएंगे फौव्वारे

एनजीटी का चलेगा हथौड़ा, चौराहों पर लगाएंगे फौव्वारे

Thu, 30 May 2019 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
एनजीटी का चलेगा हथौड़ा, चौराहों पर लगाएंगे फौव्वारे
वाराणसी। वाराणसी में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एनजीटी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एयर एक्शन तैयार किया है। इसके तहत कूड़ा जलाने पर जुर्माना, भवन निर्माण पर ऊंची चहारदीवारी बनाने और निर्माण सामग्री पर पानी का छिड़काव करने लिए सख्त कदम उठाने होंगे। पीएम कणों पर नियंत्रण के लिए चौराहों पर फौव्वारों के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाने पर जोर देने की बात कही गई है।
विज्ञापन

वाराणसी को पूरे देश में बतौर मॉडल विकसित करने के लिए कवायद की जा रही है। वायु प्रदूषण और शहर में बढ़ रहे गंदगी पर लगाम लगाने के लिए एनजीटी के जुर्माने को लागू करने के लिए नगर निगम ने तैयारी भी कर ली है। शहर में गंदगी और अतिक्रमण पर जुर्माने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। पिछले दिनों लखनऊ में एनजीटी की बैठक में एक्शन प्लान को लागू करने पर जोर दिया गया था। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा एयर एक्शन प्लान की मानीटरिंग के लिए कमेटी का भी गठन किया गया है, जो इन संस्तुतियों के पालन पर नजर रखेगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हर सप्ताह निगरानी के साथ ही रिपोर्ट तैयार करेगा। इसमें विभागों को जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही नागरिकाें को भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदेश में आगरा, फिरोजाबाद, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, बरेली, गाजियाबाद, नोएडा, खुर्जा, अनपारा, गजरौला, झांसी, रायबरेली शहरों के लिए एयर एक्शन प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed