{"_id":"5ced9c27bdec22074a6af1aa","slug":"15590759272-varanasi-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यदायी एजेंसियों की खुदाई से नहीं बन पा रही सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यदायी एजेंसियों की खुदाई से नहीं बन पा रही सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विभिन्न कार्यदायी एजेंसियों की खुदाई के चलते कई सड़कें नहीं बन पा रही हैं। जल निगम की पाइप लाइन के अलावा मोबाइल केबल और गैस की पाइप लाइन डालने का काम कई जगहों पर चल रहा है। कार्यदायी एजेंसियों ने 100 से अधिक जगहों पर खुदाई कर दी है, जिसके चलते सड़कें नहीं बन पा रही हैं। वहीं, खुदाई के बाद गड्ढ़े केवल मिट्टी से भरे जा रहे हैं, जबकि नियमानुसार इनमें बालू डाली जानी चाहिए।
भोजूबीर, पांडेयपुर, सारनाथ, महमूरगंज, पांडेयपुर सहित कई जगहों पर सड़कों की खुदाई की गई है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मानें तो जब तक कार्यदायी एजेंसियां अपना काम खत्म करके सड़कों को नहीं सौंपेंगी, तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाएगा। चुनाव के चलते सड़कों को बनाने का काम सुस्त था, लेकिन अब सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा रहा है। भेलूपुर से रेवड़ी तालाब की सड़क बनाई गई। यह मार्ग कई महीनों से खराब पड़ा था। इसी प्रकार अन्य इलाकों में सड़कों की मरम्मत का काम चल रहा है। अधिकतर जगहों पर केवल गड्ढे भरे जा रहे हैं। मानसून से पहले खोदी गई सड़कों की मरम्मत हो जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने सर्वे कराकर सूची प्रशासन को सौंपी है। इसके आधार पर जल्द ही बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।
यहां चल रहा काम
महमूरगंज में सीवर पाइप लाइन डाली जा रही है। पांडेयपुर व सारनाथ में पानी और सीवर पाइप लाइन डाली जा रही है। भोजूबीर में गैस, सीवर, पानी की पाइपें डाली जा रही हैं। भेलूपुर के रेवड़ी तालाब में मोबाइल केबल डाली जा रही है।