फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हीरक जयंती पर राष्ट्र की प्र्रगति के लिए दें योगदान

हीरक जयंती पर राष्ट्र की प्र्रगति के लिए दें योगदान

Tue, 28 May 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
हीरक जयंती पर राष्ट्र की प्र्रगति के लिए दें योगदान
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की हीरक जयंती (वर्ष 2022) के लिए काशीवासियों को संकल्प दिलाया और उनसे राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने की अपील की। देशवासियों से देश के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य समझने को कहा।
विज्ञापन

पीएम ने कहा कि देश का हर नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करे तो किसी के अधिकारों का हनन नहीं होगा। जब आजादी का आंदोलन चला तो सबके भीतर ऐसी ही भावना थी और वह देश के लिए मर मिटते थे। आजाद होने के बाद हम कहने लगे कि यह सरकारी स्कूल है, वह सरकारी अस्पताल है। यह सरकारी नहीं, आपके हैं और आप इनके मालिक हैं। जो भी सरकारी है, वह भारत के हर नागरिक का है।
विज्ञापन

पीएम ने कहा- अपना स्कूटर 20 साल पुराना हो और कलर उखड़ गया हो तो भी उसे चमका कर बाहर निकलते हैं, मगर सरकारी बस में अकेले बैठें तो सीट में उंगली डालते हैं। सीट में जब तक दो-तीन इंच का गड्ढा नहीं हो जाता, हमें चैन नहीं आता है। उन्होंने कहा- भारत माता की जय बोले और फिर बनारसी पान खाकर जमीन पर पीक मार दी। ये कौन सी भारत माता की जय है भाई। उसी मां को गंदा करें, जिनका हम जयकारा लगाते हैं, यह तो सही नहीं है। इस सोच को बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed