{"_id":"5cec46d6bdec2207903d66e0","slug":"155898855015-varanasi-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्याभिषेक से पहले बाबा का रुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्याभिषेक से पहले बाबा का रुद्राभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लोकसभा में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद राज्याभिषेक स पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का रुद्राभिषेक किया। भाजपा के विजयी सांसदों के नाम पर 303 कमल पुष्पों की माला से महाआवरण पूजा-अर्चना के साथ ही प्रधानमंत्री ने राष्ट्र और समाज हित की कामना के साथ अभिषेक किया। गुजरात में मां से आशीर्वाद लेकर बाबा दरबार पहुंचे पीएम का बटुकों ने लघु रुद्र पाठ से स्वागत किया।
पीएम 10:46 बजे सुबह मंदिर परिसर पहुंचे। 10:50 बजे गर्भगृह में पूजन करने के लिए उन्होंने प्रवेश किया। न्यास अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी व अर्चक टेक नारायण के आचार्यत्व में बाबा का विधि पूर्वक पूजन हुआ। उन्होंने षोडशोपचार विधि से पूजन के साथ ही रुद्राभिषेक संपन्न कराया। पीएम ने बाबा विश्वनाथ को 303 कमल पुष्पों की माला अर्पित कर महाआवरण पूजा भी की। कदंब के इत्र और पंचामृत से बाबा को स्नान भी कराया गया। पूजन समाप्ति के बाद पीएम ने पांच ब्राह्मणाें से आशीर्वाद लिया और सभी को अंगवस्त्रम पहनाया। ब्राह्मणों ने पीएम को सुख, शांति के साथ ही देश की उन्नति के लिए भी आशीर्वाद दिया।
उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पूजन किया। 11:07 बजे पीएम मोदी गर्भगृह से पूजन के बाद बाहर निकले और बाबा के शिखर को नमन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम को शिवलिंग भेंट किया। 11:12 बजे लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए यहां से बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल रवाना हो गए। बाहर खड़े लोगों ने मोदी-मोदी का नारा लगाकर अपने सांसद व पीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस खास मौके के लिए पूरे मंदिर परिसर के साथ-साथ ज्ञानवापी से बांसफ ाटक तक केसरिया गुब्बारे सजाए गए थे। एक घंटे पहले ही मंदिर क्षेत्र में आवागमन बंद कर दिया गया था।
शास्त्रार्थ महाविद्यालय के आचार्य पवन शुक्ला के नेतृत्व में 11 वैदिक बटुकों ने आशीर्वादात्मक मंगलाचरण के साथ स्वस्तिवाचन प्रस्तुत किया। इसके उपरांत आचार्य पवन शुक्ला ने पीएम को माल्यार्पण किया। इस दौरान अंकित द्विवेदी, रोहित पांडेय, आदित्य चतुर्वेदी, अक्षत औढ़ेकर, राघवेंद्र शास्त्री, सत्यम पांडेय, शिव कुमार, शिवम चतुर्वेदी, आकाश पाठक, विक्रम पांडेय, शिवम चौबे आदि रहे।