फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पुरानी परंपराओं और आधुनिक दृष्टि से ही बनेगा नया भारत

पुरानी परंपराओं और आधुनिक दृष्टि से ही बनेगा नया भारत

Tue, 28 May 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
पुरानी परंपराओं और आधुनिक दृष्टि से ही बनेगा नया भारत
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के लिए संस्कृति के महात्म्य के साथ ही आधुनिक विजन को प्रगाढ़तापूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं। नए भारत के निर्माण में हम भारत की संस्कृति को बरकरार रखने के साथ ही आधुनिक विजन का वर्तमान स्थिति के साथ समन्वय करेंगे। हम भारत की महान विरासत को लेकर गौरव के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। ऋषियों, मुनियों, आचार्यों, शिक्षकों और वैज्ञानिकों ने हजारों साल में देश की परंपरा विकसित की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के विजन पर चर्चा के साथ ही भाजपा पर टिप्पणी करने वालों को निशाने पर लिया। कहा, सदियों से खरी उतरीं यही परंपराएं देश को आगे ले जाएंगी। भारतीय महापुरुषों ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है। साफ कहा, इस विरासत पर औरों को शर्म आती है तो आए, मुझे गर्व होता है। जिन्हें शर्म आती है, वह उनकी दिक्कत होगी। बंद कमरों में बैठकर धारणा बनाने वालों की सोच से देश में दरारें पड़ती हैं।
विज्ञापन

कहा, जरूरी नहीं है कि पुरानी चीजों को तोड़कर ही नया बनाया जाए। हम दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था से शुरू हुए थे। अब छठवें नंबर पर पहुंचने के बाद पांचवें नंबर पर दस्तक दे रहे हैं। हमारे देश का नौजवान स्टार्टअप लेकर विश्व को अचंभित कर रहे हैं। योग, आयुर्वेद, राम, बुद्ध सर्किट का जिक्र कर पूछा कि अयोध्या में दीपावली मनाने से किसने रोका था। कुंभ मेले का उपयोग देश की मर्यादा चूर-चूर करने की कोशिश के लिए हुआ। धारणा बनाई गई कि कुंभ नागा साधुओं के जमावड़े के लिए है, मगर इस बार कुंभ से पूरे भारत का गौरव बढ़ा। हम विजय चौक के विजय पथ पर एशिया में मान्य भगवान राम के रूप को दिखाते हैं तो इनोवेशन और नौजवानों की 21वीं सदी की सोच के लिए अटल टिंकरिंग लैब भी बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक टिप्पणी करते हुए पीएम ने कहा, हिंदुस्तान के कोने-कोने से हमारे प्रतिनिधि चुने गए। हमारा वोट परसेंटेज भी बढ़ा। लद्दाख में जीतते हैं, कर्नाटक में सबसे बड़ा दल, गोवा और असम में सरकार चलाते हैं, मगर हमारे बारे में भ्रम पैदा किया जाता है कि हिंदी हार्टलैंड की पार्टी हैं। दरअसल, हमारी सरकार सर्व समावेषक, समाजसेवी, सर्वस्पर्शी, सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की नीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed